नई दिल्ली। गुड्स एंड सविस टैक्स (GST) वसूली के रूप में सरकार ने शानदार शुरुआत की है। अप्रैल 2019 में सरकार को जीएसटी (GST) के रूप में कुल मिलाकर 1.13 लाख करोड़ रुपये मिला है, जो अभी तक मिला सबसे ज्यादा टैक्स संग्रह (Gst collection) है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है। जीएसटी (GST) को सरकार ने 2017 में लागू किया था। केन्द्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में सीजीएसटी (CGST) से 6.10 लाख करोड़ रुपये और मुआवजा उपकर से 1.01 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

लगातार बढ़ रहा जीएसटी (GST) कलेक्शन
पिछले साल अगस्त से जीएसटी (GST) संग्रह में धीरे-धीरे ही सही लेकिन लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल 2019 से पहले मार्च 2019 में सरकार को सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन (Gst collection) 1.06 लाख करोड़ रुपये का मिला था। इससे पहले फरवरी में जीएसटी (GST) संग्रह 97,247 करोड़ रुपये रहा था। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अनुपालन बढ़ाने और रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या बढ़ने से जीएसटी (GST) संग्रह में यह वृद्धि हुई है।
जीएसटी (GST) में इस तरह मिला टैक्स
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अप्रैल 2019 में जीएसटी (GST) रेवेन्यू 1,13,865 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी संग्रह (Gst collection) 21,163 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 28,801 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 54,733 करोड़ रुपये और उपकर संग्रह 9,168 करोड़ रुपये रहा।
पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा रहा जीएसटी कलेक्शन (Gst collection)
30 अप्रैल तक मार्च महीने के लिए कुल 72.13 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-बी दाखिल किए गए हैं। देश में जीएसटी (GST) लागू होने के बाद पिछले महीने मार्च में जीएसटी संग्रह (Gst collection) सबसे ज्यादा रहा था। अप्रैल 2018 की तुलना में अप्रैल 2019 में जीएसटी (GST) संग्रह 10.05 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल अप्रैल में जीएसटी (GST) संग्रह 1,03,459 करोड़ रुपये रहा था।
यह भी पढ़ें : SBI : जानें सैलरी अकाउंट में क्या-क्या देता है मुफ्त
More From GoodReturns

ITR-U: टैक्स रिटर्न में हुई गलती को कैसे सुधारें? जानें 48 महीने का पूरा गणित

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
