यस बैंक (Yes Bank) के मार्च, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान खराब नतीजों, कई ब्रोकरेज फर्म (Brokerage firm) द्वारा स्टॉक (Stock) की डाउनग्रेडिंग (Downgrading) से उसके शेयर को तगड़ा झटका लगा।
नई दिल्ली: यस बैंक (Yes Bank) के मार्च, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान खराब नतीजों, कई ब्रोकरेज फर्म (Brokerage firm) द्वारा स्टॉक (Stock) की डाउनग्रेडिंग (Downgrading) से उसके शेयर को तगड़ा झटका लगा। जानकारी दें कि मंगलवार को शुरुआती कारोबार यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 30 फीसदी टूट गया, जिससे उसकी मार्केट वैल्यू (Market value) कुछ ही घंटों में 15 हजार करोड़ रुपए घट गई। हालांकि बाद में शेयर में रिकवरी (The recovery) देखने को मिली और फिलहाल यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 28 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

बता दें कि ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी (Macquarie) कैपिटल सिक्यॉरिटीज ने यस बैंक (Yes Bank) के बिजनेस को समझने में अपनी गलती मानी है और उसने अब एक साथ दो डाउनग्रेड करते हुए बैंक के शेयर को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।
हालांकि ब्रोकरेज हाउस यस बैंक पर पिछले 8 साल से 'कंस्ट्रक्टिव' था। अब मैक्वायरी (Macquarie) ने यस बैंक (YES Bank) का टारगेट प्राइस 40 फीसदी घटाकर 165 रुपए कर दिया है। इससे पहले मॉर्गन स्टैनली भी टारगेट प्राइस घटा चुका है। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म ने यस बैंक के लिए 125 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है।
हालांकि मैक्वायरी के मुताबिक, उसे यस बैंक (YES Bank) के स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस बिजनेस (Structured Finance Business) के तेजी से बढ़ने की उम्मीद थी। ब्रोकरेज फर्म (Brokerage firm) के एक एनालिस्ट (Analyst) ने माना कि यस बैंक को लेकर उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ की सबसे बड़ी गलती की। ब्रोकरेज हाउस ने पहले यस बैंक (YES Bank) के स्टॉक को आउटपरफॉर्म रेटिंग (Outperform rating) दी थी।
मार्च तिमाही में पहली बार हुआ घाटा
इस बात की जानकारी दें कि बैंक (Bank) ने पिछले शुक्रवार को जनवरी-मार्च, 2019 तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था, जिसमें उसे 1,507 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। बैंक को पहली बार किसी तिमाही में घाटा हुआ है, जबकि एक साल पहले समान तिमाही के दौरान यस बैंक (YES Bank) को 1,180 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
