नई दिल्ली। गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों यानी फंसे हुए कर्जो (NPA) को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दिवाला और दिवालियापन (IBC) के तहत 100 करोड़ रुपये से अधिक के मामलों को संभालने के लिए तनावग्रस्त परिसंपत्तियों की अपनी टीम को मजबूत करने के लिए और अधिक दिवालिया और कानूनी फर्मो को नियुक्त करेगी।

ये है एसबीआई (SBI) की तैयारी
एसबीआई (SBI) ने कहा है कि बैंक 100 करोड़ रुपये से अधिक के मामलों को संभालने के लिए अपनी टीम में वकीलों और कानूनी फर्मों को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। एसबीआई (SBI) फिलहाल आवेदनों की जांच कर रहा है। बैंक की देश भर में 20 तनावग्रस्त परिसंपत्तियां प्रबंधन शाखाएं हैं, जो कि केंद्रीय तनावग्रस्त परिसंपत्तियां समाधान वर्टिकल को रिपोर्ट करती हैं।
सुप्रीम कोर्ट (SC) के फैसले से पड़ा असर
बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय (SC) ने अप्रैल में दिए गए आदेश में कहा था कि 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के एनपीए (NPA) के मामलों में बैंकों (Bank) को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) जाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का निर्देश लेने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से सभी बैंक (bank) लंबे समय से लंबित सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से हल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि आईबीसी (IBC) के तहत मामला सुलझाने में वक्त लगता है, लेकिन बैंकों के पास अन्य विकल्पों की तुलना में यह बेहतर विकल्प है।
देश के बैंकों का तेजी से बढ़ा है एनपीए (NPA)
देश के बैंकिंग सिस्टम में एनपीए (NPA) तेजी से बढ़ा है। लेकिन जब से मामले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में भेजे जाने लगे हैं, इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में एनपीए (NPA) वाली कंपनी का मालिकाना हक छिन जाता है और ज्यादातर कारोबारी ऐसा नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि बैंक की एनपीए (NPA) वसूली भी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : एक SMS दिला देगा SBI से लोन, जानें तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
