मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 55 रुपए लुढ़ककर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 55 रुपए लुढ़ककर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी (Silver) भी 200 रुपए सस्ती होकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
विदेश से मिली जानकारी के मुताबिक, लंदन का सोना (gold) हाजिर 4.23 डॉलर चमककर 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों (Market analysts) का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 14.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
बता दें कि स्थानीय बाजार (local market) में सोने की जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपए फिसलकर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट के साथ 32,775 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। जबकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी की औद्योगिक ग्राहकी (Industrial subscription) कमजोर रहने से उस पर दबाव रहा। चांदी हाजिर 200 रुपए फिसलकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी वायदा 30रुपए लुढ़ककर 37,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर मजबूती से टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,945
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,775
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,220
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications