जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू (Johnson & Johnson's baby sampoo) की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
नई दिल्ली: जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू (Johnson & Johnson's baby sampoo) की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जी हां अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) ने अपने लोकप्रिय बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन होने की बात को खारिज किया है। वहीं राजस्थान सरकार की जयपुर स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने कंपनी के बेबी शैम्पू में फॉर्मलडिहाइड (formaldehyde) मिलने की बात कही थी।
लेबोरेटरी की रिपोर्ट (laboratory report) के आधार पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जॉनसल एण्ड जॉनसन बेबी शैम्पू (Johnson & Johnson's baby sampoo)की बिक्री रोकने तथा भंडार से हटाने को कहा था।

हालांकि एनसीपीसीआर (NCPCR) ने कहा है कि परीक्षण रिपोर्ट (test reports) में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैंपू (Johnson & Johnson's baby sampoo) में फार्मलडिहाइड (formaldehyde)की मौजूदगी का पता चला है। जबकि कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे शैम्पू (Sampoo) की बिक्री रोकने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। कंपनी ने प्रयोगशाला में हुए परीक्षण (testing) के अंतरिम परिणाम को स्वीकार करने से भी इंकार कर दिया।
बता दें कि कंपनी के चार हजार करोड़ रुपये के बेबी केयर बाजार (Baby Care Market) में भारत की करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं कंपनी ने कहा कि हमने भारतीय प्राधिकरणों (Indian authorities) को बता दिया है कि हम अपने उत्पादों में फॉर्मलडिहाइड (formaldehyde)का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हम ऐसे किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करते हैं जो कुछ समय बाद फॉर्मलडिहाइड छोड़ता हो।
क्या है फॉर्मल्डिहाइड
फॉर्मल्डिहाइड (formaldehyde) एक जैविक तत्व (Biological element) है और दुनिया में इसका सालाना 87 लाख टन उत्पादन होता है। इसका उपयोग लकड़ी पर की जाने वाली केमिकल कोटिंग, कपड़ों को सिल्वट से बचाने वाली कोटिंग से लेकर बिजली के उपकरणों, भवन निर्माण सामग्रियों, दरवाजे के पैनल, आदि में होता है। पीईटीएन जैसे विस्फोटक में भी घनत्व बढ़ाकर इसका उपयोग किया जाता है। फॉर्मल्डिहाइड (formaldehyde)के कई उपयोगों को यूरोपीय यूनियन ने प्रतिबधित कर रखा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
