IL&FS घोटाले (Scam) से जुड़े अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: IL&FS घोटाले (Scam) से जुड़े अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। जानकारी दें कि कुछ महीने पहले ही IL&FS में 91,000 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ था। IL&FS में ऑडिट की गड़बड़ी करने पर कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ऑडिट कंपनी (Corporate affairs ministry audit company) डेलॉयट (Deloitte) पर पाबंदी (ban) लगा सकता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, कॉरपोरेट मिनिस्ट्री सेक्शन (Corporate ministry section) 140-5 हटा सकता है ताकि डेलॉइट पर पाबंदी लगाई जा सके।

हालांकि पिछले हफ्ते डेलॉइट के पूर्व CEO से सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन ऑफिस यानी SFIO ने IL&FS में हुई गड़बड़ियों के बारे में सवाल जवाब किया। हाल ही में एक व्हिसलब्लोअर (whistleblower) ने SFIO को एक लेटर भेजा था। उसके बाद पूछताछ में तेजी आई है। IL&FS की ऑडिटिंग (Auditing) में गड़बड़ी करने पर डेलॉइट पर 5 साल की पाबंदी लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्राइस वॉटरहाउस के बाद यह दूसरी ऑडिट कंपनी (Audit company) होगी जिसके कामकाज पर पाबंदी लगेगी। इससे पहले आईटी कंपनी सत्यम में ऑडिट की गड़बड़ी करने पर प्राइस वॉटरहाउस (Price Waterhouse) के कामकाज पर पाबंदी लगी थी।
ये है मामला?
इस बात से अवगत करा दें कि इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एवं फाइनेंस सर्विसेज (Infrastructure Leasing and Finance Services) , IL&FS ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। यह कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure,), फाइनेंस (Finance,), सोशल और एनवॉयरमेंटल सर्विसेज (Social and Environmental Services) मुहैया कराती है। IL&FS की स्थापना 1987 में हुई थी। उस वक्त इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (Housing Development Finance Company) की हिस्सेदारी थी।
इस कंपनी का काम इंफ्रा परियोजनाओं की फंडिंग करना था। वहीं IL&FS में हुए घोटाले का खुलासा तब हुआ जब ग्रुप की एक कंपनी ने बैंक लोन पर डिफॉल्ट (Default)कर दिया। जबकि इसके साथ ही पिछले साल सितंबर में कमर्शियल पेपर के रीडम्पशन के दौरान भी कंपनी की खराब माली हालत का खुलासा हुआ। वहीं 15 सितंबर को कंपनी ने बताया कि कॉरपोरेट डिपॉजिट और कुछ सर्विसेज पर डिफॉल्ट करने की वजह से उसे नोटिस मिला है। डिफॉल्ट (Default) की वजह से इकरा ने इसकी शॉर्ट टर्म रेटिंग (Short term rating) और लॉन्ग टर्म बॉरोइंग प्रोग्राम (Long term bouring program) की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
