बीजिंग। चीन ने अपनी अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड परियोजनाओं (China Belt and Road Initiative) की सूची से से बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार (Bangladesh-China-India-Myanmar) यानी बीसीआईएम (BCIM) आर्थिक गलियारा को हटा दिया है। बीसीआईएम (BCIM) को हटाए जाने के कारणों के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन शनिवार को संपन्न हुए बेल्ट एंड रोड शिखर सम्मेलन (Belt & Road Summit) के दूसरे संस्करण के लीडर्स राउंडटेबल के संयुक्त पत्र में जिन परियोजनाओं की सूची का जिक्र किया गया है, उनमें इस गलियारे का उल्लेख नहीं है। इससे पहले चीन (China) की सत्ता में आसीन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (Chinese Communist Party) ने 22 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट में बीसीआईएम को बेल्ट एंड रोड पहल (Belt & Road Summit) के तहत एक परियोजना बताया था।

सीपीईसी (CPEC) के विरोध में पहले से ही भारत
भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना (China-Pakistan Economic Corridor Project) सीपीईसी (CPEC) का विरोध करते हुए सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था। सीपीईसी (CPEC) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है, इसलिए भारत इसका विरोध करता है।
बीसीआईएम (BCIM) में शामिल था कोलकाता
सीपीईसी (CPEC) की तरह बीसीआईएम (BCIM) भी बेल्ट एंड रोड परियोजना के छह प्रमुख गलियारों में शामिल था। इसका मकसद चीन के पूर्वी शहर कुन्मिंग को बांग्लादेश के ढाका और म्यांमार के मांडले समेत भारत के कोलकाता से जोड़ना था।
चीन का बढ़ता दबदबा
भारत ने बीसीआईएम (BCIM) का विरोध तो नहीं किया, लेकिन इस परियोजना के प्रति ठंडी प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि देश की पूर्वी सीमा पर स्थित पड़ोसी देशों में चीन का बढ़ता वर्चस्व भारत के लिए चिंता का सबब है। भारत को यह भी आशंका है कि इस परियोजना से देश के पूर्वोत्तर के इलाकों को खतरा पैदा होगा।
यह भी पढ़ें : Abhinandan की रिहाई में ऐसे काम आए चीनी मोबाइल, जानें पूरा मामला
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
