भारती एयरटेल (Bharti airtel) ने दो नए डेटा प्लान (Data plan) जारी किए हैं। जानकारी दें कि एयरटेल के ये दोनों ही प्लान प्रीपेड यूजर्स (Prepaid users) के लिए हैं।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल (Bharti airtel) ने दो नए डेटा प्लान (Data plan) जारी किए हैं। जानकारी दें कि एयरटेल के ये दोनों ही प्लान प्रीपेड यूजर्स (Prepaid users) के लिए हैं। इनमें से एक 48 रुपए और 98 रुपए के प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्कल (Telecom circle) के लिए पेश किए हैं। Airtel ने इन नए प्रीपेड प्लान अपनी वेबसाइट और तीसरी थर्ड पार्टी रिचार्ज (Third Party Recharge) वाले वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। इन दोनों प्लान पर यूजर्स को सिर्फ मोबाइल डाटा का बेनिफिट (benefit) मिलेगा।दोनों प्रीपेड प्लान ऐसे सब्सक्राइबर्स (Subscribers) के लिए लॉन्च किया गया है जो ज्यादा डाटा का यूज नहीं करते हैं और उन्हें सस्ते मंथली डाटा पैक की जरूरत होती है।

48 रुपए के प्रीपेड प्लान में मिलेगा ये सब
48 रुपए के प्लान में यूजर्स (User) को 3 जीबी 3G/4G डाटा दिय जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने 248 रुपए का प्रीपेड प्लान जारी किया था। 248 रुपए के प्लान में यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल व एसडीटी कॉल और रोमिंग वॉइस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन 28 दिनों के लिए मिलता है।
98 रुपए के प्लान में ग्राहकों को मिलेगा ये
बता दें कि Airtelके 98 रुपए वाले प्रीपेड प्लान (Prepaid plan) में यूजर्स को 6 जीबी3G/4G डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके साथ ही एयरटेल यूजर्स (Airtel users) को 98 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में 10 फ्री नेशनल एसएमएस (Free national sms) भी मिलेंगे। बता दें कि एयरटेल 29 रुपए का भी रिचार्ज प्लान देता है जिसमें 520MB डेटा मिलता है।
जियो के प्रीपेड प्लान में बहुत कुछ है खास
जियो (Jio) का सस्ता प्रीपेड प्लान (Cheap Prepaid Plan) की बात करें तो 19 रुपए और 52 रुपए का प्लान है। 19 रुपए वाले प्लान से एक दिन के लिए इंटरनेट (Internet), कॉलिंग (calling) और मैसेज (Message) का लाभ उठा सकते हैं। इसमें ग्राहकों को 0.15GB और किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का लाभ मिलता है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को 20 मैसेज भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की होती है। वहीं, 52 रुपए के प्लान में रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इसमें जियो यूजर्स को 300 मैसेज का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
