नई दिल्ली। गोल्ड (Gold) में गिरावट पर खरीदारी बढ़ने से इस सप्ताह के आखिरी तीन सत्रों में सोने (Gold) के भाव में मजबूती बनी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold rate) के दाम में पिछले सप्ताह के मुकाबले एक फीसदी की तेजी रही और चांदी (silver) की भी चमक बढ़ गई। मजबूत विदेशी संकेतों से घरेलू वायदा व हाजिर बाजार में सोने (Gold) और चांदी (silver rate) में तेजी बनी रही। भारत में शादी का सीजन शुरू होने से हाजिर मांग बनी हुई है और यह आगे भी जारी रह सकती है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह भूराजनीतिक तनाव से महंगी धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान देखा गया।

एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट बढ़ा (Gold Rate Increase in MCX)
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने (Gold) का जून एक्सपायरी अनुबंध पिछले सप्ताह जहां 31,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं इस सप्ताह के आखिरी सत्र में 31,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस प्रकार 475 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त रही। एमसीएक्स (mcx) पर चांदी (silver) का मई एक्सपायरी अनुबंध 88 बीते सत्र के मुकाबले रुपये की बढ़त (silver Rate Increase in MCX) के साथ 37,545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ, जबकि पिछले सप्ताह 37,230 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
गोल्ड में निवेश बढ़ने का रुझान (investment increase in gold)
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि गिरावट पर लिवाली बढ़ने से सोने (Gold) में मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर ताजा घटनाक्रम और उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की मुलाकात से भी भूराजनीतिक दबाव का माहौल है जिससे सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान (investment increase in gold) देखा जा रहा है।
सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ी (Shopping in bullion market increased)
हाजिर बाजार में भी सोने (Gold rate) और चांदी (silver) के भाव में मजबूती बनी रही। बाजार सूत्रों के अनुसार, देश की प्रमुख सर्राफा बाजार अहमदाबाद में 24 कैरट सोने का इस समय 32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी (silver rate) का भाव 38,620 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 32,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी (silver rate) का भाव 38,560 रुपये प्रति किलो है। बाजार सूत्रों के अनुसार, लग्न का सीजन होने के कारण सोने और चांदी की जेवराती मांग इस समय बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी (Gold prices rise in international market)
वहीं, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने (Gold) का जून अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 8.30 डॉलर यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 1,288.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि पिछले सप्ताह के मुकाबले 16.40 डॉलर यानी 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के दौरान 23 अप्रैल को सोने (Gold) का भाव 1,266 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया था जोकि इस साल का सबसे निचला स्तर है। चांदी (silver) का मई अनुबंध एक फीसदी की बढ़त के साथ 15.03 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि पिछले सप्ताह के मुकाबले मामूली बढ़त रही। पिछले सप्ताह कॉमेक्स पर चांदी (silver rate) 14.95 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
