पेट्रोल के भाव (petrol price) में एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानी शानिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल (petrol) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
नई दिल्ली: पेट्रोल के भाव (petrol price) में एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानी शानिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल (petrol) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। एक तरफ जहां पेट्रोल(petrol) की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ डीजल (Diesel)के दामों में स्थिरता देखने को मिली है। जबकि कल तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में 7 से 8 पैसों तक की बढ़ोतरी की गई थी।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के अनुसार शानिवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल(petrol) के दामों में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल(petrol) की कीमत 73.08 रुपए हो गई है। कोलकाता में भी पेट्रोल(petrol) के दामों में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद यहां पेट्रोल(petrol) की कीमत 75.10 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अब बात अगर देश के अन्य दो महानगरों की जाए तो मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल(petrol) के दामों में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल(petrol) 78.65 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 75.85 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमत
अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.36 रुपए, 72.24 रुपए, 73.13 रुपए और 72.9 रुपए प्रति लीटर रहीं। जबकि पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 69.05 रुपए, 72.2 रुपए, 77.02 रुपए, 76.11 रुपए और 76.17 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के अनुसार आज डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत कल वाली ही लागू की गई है।
डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
शनिवार को आज नई दिल्ली में डीजल (Diesel) के बिना किसी बदलाव के 66.61 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में भी डीजल (Diesel) के दामों को स्थिर रखा गया है। जिसके बाद कोलकाता में एक लीटर डीजल (Diesel) 68.35 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई और चेन्नई में डीजल (Diesel) बिना किसी बदलवा के कल वाले ही दामों में मिल रहा है। मुंबई में डीजल (Diesel) की कीमत 69.72 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 70.34 प्रति लीटर तक है।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications