शनिवार को सोना (gold) हुआ सस्ता, वहीं दूसरी ओर चांदी (silver) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
नई दिल्ली: शनिवार को सोना (gold) हुआ सस्ता, वहीं दूसरी ओर चांदी (silver) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऊंचे भाव पर जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 32,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक मांग (Industrial demand) के स्थिर रहने से चांदी करीब एक माह के उच्चतम स्तर (highest level) 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

उच्चतम स्तर से लुढ़का सोना
विदेशी बाजारों (Foreign markets) में सप्ताहांत पर लंदन का सोना हाजिर तेजी में शुक्रवार को 1,285.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा इस दौरान 8.70 डॉलर की बढ़त में 1,288.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 15.04 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि शुक्रवार को पीली धातु के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर (highest level) पर पहुंचने के कारण बाजार में इसकी मांग घटी है जिससे घरेलू स्तर पर इसके दाम कम गए हैं।
भारत में आज के सोने की कीमत यहां देखें
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड दो दिन की तेजी खोता हुआ 50 रुपए लुढ़ककर 32,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 32,800 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर पड़ी रही।
चांदी की औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी वायदा 15 रुपए की तेजी में 37,520 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,970
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,800
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,520
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications