वोडाफोन (Vodafone) ने भारत में अपना नया प्रीपेड प्लान (New prepaid plan) 139 रुपये में लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: वोडाफोन (Vodafone) ने भारत में अपना नया प्रीपेड प्लान (New prepaid plan) 139 रुपये में लॉन्च किया है। हाल में 999 रुपये वाला एक साल लंबा प्रीपेड प्लान लॉन्च (Prepaid Plan Launch) करने के बाद वोडाफोन (Vodafone) एक नया प्लान लेकर आई है। यह एंट्री-लेवल प्लान (Entry level plan) उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लाया गया है, जो कि हर महीने फोन रिचार्ज करवाते हैं। वोडाफोन (Vodafone) का 139 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को डेटा और कॉलिंग (Data and calling) दोनों का फायदा देता है। इस रिचार्ज प्लान (Recharge plan) में यूजर्स को 5GB डेटा और बिना किसी FUP लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।

वोडाफोन के इस रेंज में कई दूसरे प्रीपेड प्लान
जानकारी दें कि वोडाफोन (Vodafone) के पास पहले से इस रेंज में कई दूसरे प्रीपेड प्लान (Prepaid plan) हैं। वोडाफोन के पास 119 रुपये, 129 रुपये और 169 रुपये वाले रिचार्ज प्लान (Recharge plan) हैं। 119 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। वहीं, 129 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) के साथ 1.5GB डेटा मिलता है। हालांकि, 139 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कोई SMS बेनेफिट नहीं मिलता है।
फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्किल्स में पेश किया गया प्लान
इस बात से भी अवगत करा दें के वोडाफोन के 139 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Prepaid recharge plan) को फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्किल्स (Circles) में पेश किया गया है। चुनिंदा सर्किल्स में भी यह सेलेक्ट यूजर्स पर लागू होगा। कुछ सर्किल्स में यह प्लान ओपन मार्केट टैरिफ प्लान (Open market tariff plan) के रूप में उपलब्ध है। वोडाफोन के इस प्लान में आपको भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही 5GB 2G/3G/4G डेटा मिलता है। वोडाफोन के 169 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। डेटा के साथ इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (Unlimited voice calling) और हर दिन 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
