सोने के भाव (gold price) में 2 दिन की गिरावट के बाद आज तेजी आ गई।
नई दिल्ली: सोने के भाव (gold price) में 2 दिन की गिरावट के बाद आज तेजी आ गई। स्थानीय आभूषण (Local jewelery) कारोबारियों की ताजा लिवाली के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में गुरूवार सोना 150 रुपए की तेजी के साथ 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।

इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं (Coin makers) का उठाव बढ़ने से चांदी भी 295 रुपए बढ़कर 38,520 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण (Local jewelery)विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में गिरावट से बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़े है। भारत सोने (gold in india) का बड़ा आयातक है।
भारत में आज सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कच्चे तेल (Crude oil) के वैश्विक मूल्य में तेजी और आयातकों की ताजा डॉलर मांग के कारण आरंभिक कारोबार में डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 70.08 रुपए प्रति डॉलर रह गया। न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,278.50 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी (silver) हानि दर्शाता 14.99 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिल्ली में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 - 150 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,870 तथा 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
गिन्नी आठ ग्राम पर स्थिर बंद
हालांकि गिन्नी 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बंद हुई। चांदी हाजिर डिलीवरी 295 रुपए बढ़कर 38,520 रुपए प्रति किलो पर और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी (Silver weekly delivery) 376 रुपए की तेजी के साथ 37,381 रुपए किलो हो गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्का (silver coin), लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर बने रहे।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,520
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,380
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
