जेट एयरवेज (Jet airways) के कर्मचारियों को रोजगार (Employment) की पेशकश की गयी है।
नई दिल्ली: जेट एयरवेज (Jet airways) के कर्मचारियों को रोजगार (Employment) की पेशकश की गयी है। बता दें कि अमेरिकी कंपनी वीवर्क (American company wework) ने जेट एयरवेज के कर्मचारियों को रोजगार की पेशकश की है। जिनकी नौकरी एयरलाइन (Airlinee) की सेवाओं के निलंबित होने से प्रभावित हुई है। जेट एयरवेज के ऋणदाताओं (Lenders) द्वारा आपात कोष उपलब्ध कराये जाने को लेकर हाथ खड़े करने के बाद एयरलाइन (Airline) ने अस्थायी तौर (Temporarily) पर सेवाओं को बंद कर दिया था। जानकारी दे कि एयरलाइन 8,500 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूबी हुई है।

जेट एयरवेज (Jet airways)पिछले कई महीनों से नकदी संकट (Cash crisis) से जूझ रही है, पायलटों (Pilots) सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी करती रही है। बता दें कि कंपनी में करीब 23,000 कर्मचारी हैं। वीवर्क (Wework) ने बयान जारी कर कहा है कि वह विपणन, सामुदायिक प्रबंधन और बिक्री जैसे विभागों में रिक्तियों (Vacancies in departments) के लिए जेट एयरवेज के कर्मचारियों के आवेदनों पर गंभीरता से विचार करेगी।
वीवर्क इंडिया और अन्य कंपनियों ने जेट कर्मचारियों को पेशकश की नौकरियों
वीवर्क (Wework) ने कहा है कि जेट एयरवेज (Jet airways) के कर्मचारियों के लिए एक अलग से ईमेल आईडी (Email-id) बनायी गयी है और इच्छुक उम्मीदवार अपना बॉयोडेटा (Biodata) इस आईडी पर भेज सकते हैं। इस बात की भी जानकारी दी गयी कि कोई भी जगह खाली होने पर जेट के कर्मचारियों के आवेदनों पर सबसे पहले विचार किया जायेगा। इसी के साथ लोज इंडिया ने भी जेट एयरवेज (jet airways) के आईटी विभाग (IT Department) के कर्मचारियों को नियुक्त करने की पेशकश की है।
इतना ही नहीं, एक अन्य विमानन कंपनी स्पाइसजेट (spicejet)के चेयरमैन अजय सिंह जेट एयरवेज के 1,000 कर्मचारियों को नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा, क्यूरफिट जैसी स्टार्टअप कंपनियों (Startup companies) ने भी जेट के कर्मियों को नौकरी की पेशकश की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications