ट्राई (Trai) ने भारती टेलीमीडिया (Bharti Telemedia) को नए नियमों का पालन नहीं करने पर फटकार लगाई।
नई दिल्ली: ट्राई (Trai) ने भारती टेलीमीडिया (Bharti Telemedia) को नए नियमों का पालन नहीं करने पर फटकार लगाई। जी हां बता दें कि टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India) ने केबल टीवी सर्विसेज (Cable television services) से जुड़े नियमों का पालन ना करने के लिए भारती टेलिमीडिया को फटकार लगाई है। डायरेक्ट-टू-होम (Direct-to-home) (डीटीएच) सर्विस मुहैया कराने वाली एयरटेल डिजिटल टीवी को यही कंपनी चलाती है।

जानकारी दें कि मंगलवार को भेजे गए निर्देश में ट्राई के ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विसेज अडवाइजर (Cable Services Advisor) अरविंद कुमार ने एयरटेल को सब्सक्राइबर्स की ओर से आई सभी शिकायतों का समाधान करने और नए नियामकीय ढांचे (Regulatory framework) का पालन करना को कहा है। जिसमें नए टैरिफ आर्डर (New tariff order) के लिए प्रावाधान, सर्विस स्टैंडर्ड (Service standard) की क्वॉलिटी और कन्ज्यूमर प्रॉटेक्शन (Consumer Protection) से जुड़े रेग्युलेशन शामिल हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही ट्राई ने एयरटेल को पांच दिनों के अंदर नए रेग्युलेटरी (New regulatory) ढांचे को पालन करने को कहा है।
कस्टमर्स टोल फ्री नंबर पर फोन नहीं कर पा रहे
इस बात से अवगत करा दें कि ट्राई (Trai) ने जांच के बाद पाया कि डीटीएच ऑपरेटर (DTH operator) अपने सब्सक्राइबर्स (Subscribers)को जबरन फ्री-टू-एयर चैनलों (Free-to-air channels) का बुके ऑफर कर रहा है, जिसमें कोई विकल्प नहीं है। ट्राई का कहना हैं कि कंज्यूमर (Consumer) की सहमति के बिना ऑफर किए जा रहे इस बुके में कोई अतिरिक्त नेटवर्क कपैसिटी फी (Network competency fee) (एनसीएफ) नहीं है। इसके अलावा ट्राई (Trai) ने कहा कि कस्टमर्स अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर (toll free number) पर फोन नहीं कर पा रहे हैं।
ट्राई ने दिए कंपनी को जल्द सुधार करने के आदेश
बता दें कि ट्राई (Trai) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया हैं कि रेग्युलेटर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सब्सक्राइबर्स (Subscribers) की शिकायतों (Complaints) को उनसे संबंधित केबल और डीटीएच कंपनियों के सामने उठा रहा है। उन्होंने बताया, 'हम सभी शिकायतों की जांच कर रहे है और ऑपरेटर्स (Operators) को उस पर तत्काल कदम उठाने के लिए कह रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
