किसानों के खातों (Farmers' accounts) में सम्मान निधि योजना (Samman Nidhi Yojana) की दूसरी किस्त पहुंची।
नई दिल्ली: किसानों के खातों (Farmers' accounts) में सम्मान निधि योजना (Samman Nidhi Yojana) की दूसरी किस्त पहुंची। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की पहली किस्त (first installment) के तहत 3.10 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को 2,000 - 2,000 रुपए जारी किए गए हैं और 2.10 करोड़ किसानों को योजना (Scheme to farmers) की दूसरी किस्त भी पहुंच चुकी है। इस बात से रूबरू करा दें कि इसके लिए केंद्र सरकार (central government) ने अब तक 10,500 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इसकी जानकारी कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) के एक वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा दी गयी।

याद दिला दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार (Central government) ने 75,000 करोड़ रुपए की इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत देश के करीब 12 करोड़ छोटे एवं सीमांत (Marginal farmers) किसानों को साल में तीन किस्तों में 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जानी है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने कृषि मंत्रालय को 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पंजीकृत लाभार्थियों (Registered beneficiaries) को इसकी पहली और दूसरी किस्त जारी करने की अनुमति दे दी थी। आप पीएम किसान योजना से लाभान्वित किसानों की लिस्ट https://pmkisan.nic.in/StateDist_Beneficiery.aspx पर जाकर देख सकते हैं।
अक तक कुल 10,500 करोड़ रुपए दिए गये
बता दें कि अधिकारी ने कहा हैं कि 10 मार्च से पहले इस योजना (पीएम-किसान) (PM-Kisan) के तहत 4.76 करोड़ किसान पंजीकृत (Registered farmer) हो चुके हैं। अब तक हम 3.10 करोड़ किसानों को पहली और 2.10 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त (second installment) जारी कर चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी किस्त में अब तक कुल मिला कर किसानों को 10,500 करोड़ रुपए पहुंचा दिए गए हैं।
यह ऐलान बजट में सरकार ने किया था
बजट (budget) में एनडीए सरकार (NDA government) ने चालू वित्त वर्ष में मार्च के अंत तक किसानों को पहली किस्त के 2,000 रुपए ट्रांसफर (transfer) करने के लिए 20,000 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 24 फरवरी को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया था, जिसके तहत 1.01 करोड़ किसानों को पहली किस्त ट्रांसफर (First installment transfer) की थी। इससे सरकारी खजाने पर 2,021 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
