बुधवार को लगातार सोने के भाव (gold rate) में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। 2 दिन में सोने का भाव 150 रुपए गिर गया। मंगलवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी।
नई दिल्ली: बुधवार को लगातार सोने के भाव (gold rate) में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। 2 दिन में सोने का भाव 150 रुपए गिर गया। मंगलवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी। आज दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi sarafa bajar) में सोने का भाव (Gold price) 50 रुपए गिरकर 38225 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि दूसरी ओर चांदी के भाव (silver price) में भी 200 रुपए की गिरावट रही और ये 38225 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
बता दें कि विदेश में डॉलर (Dollars abroad) के मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 0.3 प्रतिशत लुढ़ककर 1,268.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। भविष्य में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद में जून का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर चढ़कर 1,275.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
हालांकि बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर (dollar) के मजबूत होने से पीली धातु कमजोर हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में चांदी हाजिर 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.75 डॉलर (dollar) प्रति औंस रह गई।
भारत में आज के सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
स्थानीय बाजार (Local market) में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर पड़ी रही। चांदी (silver) की औद्योगिक मांग उतरने से चांदी हाजिर 200 रुपए लुढ़ककर 38,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। यह 15 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है।
चांदी (silver) वायदा 315 रुपए की गिरावट में 37,005 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,720
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,550
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,225
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,005
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications