बीएसएनएल (BSNL) ने कई प्रीपेड प्लान (Prepaid plan) को रिवाइज किया है, जिससे इन प्लान में ज्यादा डेटा मिलेगा।
नई दिल्ली: बीएसएनएल (BSNL) ने कई प्रीपेड प्लान (Prepaid plan) को रिवाइज किया है, जिससे इन प्लान में ज्यादा डेटा मिलेगा। इसके जरिये बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों (Customers) की संख्या लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कंपनी अपने पुराने प्लान रिवाइज करने के साथ नए-नए प्लान ला रही है।

बता दें कि BSNL ने अब अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो (Prepaid portfolio) के तीन स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STV) को रिवाइज किया है। कंपनी ने 35 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (Special tariff voucher) में बदलाव किया है। इस प्लान में बड़ा बदलाव किया गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को पहले 200MB डेटा मिलता था। बदलाव के बाद अब यूजर्स को 5GB डेटा मिलेगा। यानी, यूजर्स (user) को पहले के मुकाबले 25 गुना ज्यादा डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी (validity) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह इस प्लान की वैलिडिटी 5 दिन रहेगी।
53 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में भी बदलाव
इसके अलावा, BSNL ने 53 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (Special tariff voucher)(STV) में भी बदलाव किया है। इस प्लान में पहले यूजर्स को 250MB डेटा दिया जाता था और इसकी वैलिडिटी (Validity) 21 दिन थी। हालांकि, बदलाव के बाद इस प्लान में 8GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी को 7 दिन घटाकर 14 दिन कर दिया गया है।
हालांकि BSNL ने 395 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (Special tariff voucher) में भी बदलाव किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) और फ्री नेशनल रोमिंग (free national roaming) (मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को हर दिन 2GB FUP डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 71 दिन की है। पहले, इस प्लान में यूजर्स (user) को कई तरह के बेनेफिट्स (benifits) नहीं मिलते थे। इस प्लान में पहले यूजर्स को नेट वॉइस कॉल्स (net voice calls) पर 3,000 मिनट और ऑफ-नेट वॉइस कॉल्स (Off-net voice calls) पर 1,800 मिनट ऑफर किए जाते थे। इतना ही नहीं इसके अलावा, यूजर्स (user) को हर दिन 2GB डेटा मिलता था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
