इलेक्ट्रिक वाहन (Electric vehicles) खरीदने वालों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शानदार ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन (Electric vehicles) खरीदने वालों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शानदार ऑफर लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इलेक्ट्रिक (Electric) वाहन खरीदने के लिए ग्रीन कार लोन (Green Car Loan) की शुरुआत की है। इस लोन (Loan) की खास बात यह है कि इसमें मौजूदा कार लोन (car loan) के ब्याज (intrest) से 0.20 प्रतिशत छूट मिलेगी। यानि मौजूदा समय में बैंक पेट्रोल-डीजल कार खरीदने के लिए 9.25% से 9.75% ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है। ग्रीन कार लोन (Green car loan) में यह ब्याज दर (interest rate) 0.20% कम होगी। इस पहल का मकसद इलेक्ट्रिक वाहन (Electric vehicles) खंड को बढ़ावा देना है।

बता दें कि उद्योग के आंकड़े के अनुसार 2018-19 में 36 लाख कारों में से इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) की हिस्सेदारी करीब 1,000 सालाना है। दो पहिया वाहनों को मिलाकर यह आंकड़ा 54,000 सालाना रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कई नीतियों के बावजूद इस खंड में मांग जोर नहीं पकड़ पा रही है।
ग्राहकों को 8 साल तक के लिए कर्ज
इस बात की जानकारी दें कि एसबीआई (SBI) के MD (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) पीके गुप्ता (PK Gupta) ने कहा कि हमे भरोसा है कि एसबीआई (SBI) ग्रीन कार कर्ज (Green Car Loan) (इलेक्ट्रिक वाहन) योजना वाहन कर्ज खंड में बदलाव की अगुवा बनेगी और ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन की मांग बढ़ाने में मदद करेगी। इसके तहत ग्राहकों को 8 साल तक के लिए कर्ज दिया जाएगा। बता दें कि योजना शुरू होने के पहले 6 महीने में प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगा।
वहीं इससे पहले एसबीआई ने अपनी बचत बैंक दरों (Savings bank rates) (1 लाख रुपये से ज्यादा की सीमा) को बाह्य बेंचमार्क (External benchmark) से जोड़ा था। ऐसा करके एसबीआई अपनी ब्याज दरों (Intrest Rate) को जमा व कर्ज के साथ 1 मई, 2019 से बाह्य बेंचमार्क को जोड़ने की घोषणा करने वाला पहला बैंक (Bank) बन जाएगा। दूसरे बैंक भी इस तरह का कदम उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
