मंगलवार को सोने की कीमतें (gold price) कम हुईं है। आज के कारोबार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने की कीमतें (gold price) कम हुईं है। आज के कारोबार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर चांदी (silver) भी 145 रुपए की गिरावट में 38,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (All India SARFAA Association) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्वैलर्स (Jewelers) की ओर से सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों (gold price) में गिरावट देखने को मिली है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.80 डॉलर टूटकर 1,272.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोया वायदा 2.90 डॉलर की गिरावट में 1,274.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर (dollar) में रही तेजी से पीली धातु दबाव में आई है। यह अभी चार महीने के निचले स्तर से बहुत ऊपर नहीं है।
बता दें कि डॉलर (dollar) के मजबूत होने से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसके भाव में नरमी आती है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.96 डॉलर प्रति औंस बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
स्थानीय बाजार (local market) में ग्राहकी कम रहने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए गिरकर 32,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 32,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रही। चांदी हाजिर 145 रुपए टूटकर 38,425 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 205 रुपए लुढ़ककर 37,320 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,770
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,600
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,425
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,320
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications