देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी (IT Company) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (टीसीएस) ने भारतीय डाक (Indian Post) को उसके 1.5 लाख डाकघरों (Post office) को आधुनिक रूप देने में मदद
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी (IT Company) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (टीसीएस) ने भारतीय डाक (Indian Post) को उसके 1.5 लाख डाकघरों (Post office) को आधुनिक रूप देने में मदद की है। कंपनी ने इसके लिये एकीकृत समाधान (integrated solutions) सेवा उपलब्ध कराया है।

वहीं मुंबई की कंपनी को 2013 में डाक विभाग से सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण (Modernization) कार्यक्रम के लिए 1,100 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। इसका मकसद भारतीय डाक (Indian Posts) को आधुनिक प्रौद्योगिकी तथा प्रणाली से लैस करना था ताकि डाकघर ग्राहकों (Post office customers) को और सेवाओं की पेशकश प्रभावी तरीके से कर सके।
जानकारी दें कि टीसीएस (TCS) ने एक बयान में कहा हैं कि इस पूरे बदलाव के केंद्र में केंद्रीय प्रणाली का एकीकरण (सीएसआई) है। इसमें एकीकृत ईआरपी (Integrated ERP) (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) का उपयोग करना शामिल था। यह डाक सेवाओं (Postal services), वित्त, लेखा तथा मानव संसाधन (human resource) कार्यों को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही यह 1.5 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क को जोड़ता है।
विभिन्न भाषाओं में काम करेगा कॉल सेंटर
बता दें कि टीसीएस (TCS) ने 24,000 डाकघरों में 80,000 'प्वाइंट आफ सेल' (POS)(पीओएस) टर्मिनल के जरिये पीओएस समाधान क्रियान्वित किया है। इसके साथ ही वेब पोर्टल बनाया है जो कि भेजे गये सामान की ट्रैकिंग (Tracking) करने में सक्षम है। इसके अलावा ग्राहकों की सहायता के लिये कॉल सेंटर स्थापित किया है जो विभिन्न भाषाओं में काम करेगा।
इसके साथ ही कंपनी (Company) के अनुसार इस बदलाव का महत्वपूर्ण मकसद वित्तीय समावेश (Financial inclusion) और दूर-दराज के इलाकों में नागरिक सेवाओं की पहुंच के लिये विभाग के देशव्यापी पहुंच का उपयोग करना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
