एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) ने साइबर हमलों (Cyber attacks) से कारोबारी इकाइयों की वित्तीय (Financial) और साख से जुड़े नुकसान की बीमा-सुरक्षा (Insurance protection) के लिए उत्पाद पेश
नई दिल्ली: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) ने साइबर हमलों (Cyber attacks) से कारोबारी इकाइयों की वित्तीय (Financial) और साख से जुड़े नुकसान की बीमा-सुरक्षा (Insurance protection) के लिए उत्पाद पेश किया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने सोमवार को दी। एसबीआई जनरल (SBI General) ने बयान में कहा कि शुरुआत में हमारा ध्यान छोटी एवं मझोली इकाइयों (Small and medium units) पर होगा। बाद में हम इसमें बड़ी कंपनियों को भी शामिल कर सकते हैं। यह उत्पाद साइबर हमलों (Cyber attacks)के बढ़ते खतरों से बचाव करेगा। इसे हैकिंग (Hacking) हमलों, पहचान की चोरी, संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने और कारोबार में व्यवधान जैसी गतिविधियों से रक्षा के लिए तैयार किया गया है।

वहीं कंपनी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी (Digital technology) के बढ़ने के साथ-साथ सभी प्रकार और आकार के व्यवसायों (Occupations) के लिए साइबर जोखिम में भी तेजी से वृद्धि हुई है। साइबर हमलावर इस सिद्धांत पर काम करते हैं कि ज्यादातर कारोबारी इकाइयां अपनी साइबर सुरक्षा पर पर्याप्त रूप से खर्च नहीं करते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उत्पाद पहले और तीसरे पक्ष कवरेज लाभ (Third party coverage benefits) की पेशकश करता है। इसमें कारोबार में अचानक रुकावट, सिस्टम फेल होना, साख का नुकसान, मल्टीमीडिया देयता (Multimedia liability) और कंप्यूटर (computer) से जुड़े अपराध के कवरेज (coverage) का विकल्प शामिल हैं।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में Reinsurance के प्रमुख श्री सुब्रमण्यम बी. ने बताया कि व्यवसायों के बीच बढ़ते लचीलेपन के कारण साइबर बीमा (Cyber Insurance) के क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। और मौजूदा प्रोडक्ट साइबर सिक्योरिटी (Cyber security) को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उनके मुताबिक इस उत्पाद के माध्यम से साइबर (Cyber) हमले की घटना के बाद ग्राहक को तत्काल में मिलने वाली हर जरूरी सेवाओं की भी पेशकश की जाती है। इसके तहत साइबर घटना के संदर्भ में 24*7 घंटे सेवा दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
