वर्ष 2019 के फरवरी महीने में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन (Job creation) हुआ है।
नई दिल्ली: वर्ष 2019 के फरवरी महीने में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन (Job creation) हुआ है। जी हां इस साल फरवरी में संगठित क्षेत्र (Organized area) में रोजगार सृजन एक साल पहले इसी माह के मुकाबले तीन गुना तक बढ़कर 8.61 लाख तक पहुंच गया। जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 2.87 लाख रहा था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee provident fund organization) (EPFO) के हालिया आंकड़े के मुताबिक जनवरी, 2019 में नई नौकरियों (New jobs) की संख्या सबसे अधिक 8.94 लाख रही। इससे पहले, पिछले माह जारी अनंतिम आंकड़े (Provisional figures)में यह संख्या 8.96 लाख बताई गई थी।

वहीं अप्रैल 2018 से कंपनियों के वेतन रजिस्टर (Pay register) में दर्ज होने वाले नाम के आधार पर रोजगार के आंकड़े जारी कर रहा है। संगठन (Organization) ने सितंबर 2017 की अवधि से आंकडे़ जुटाए हैं। फरवरी, 2019 में 22-25 वर्ष आयु वर्ग के 2.36 लाख को एवं 18-21 आयु वर्ग के 2.09 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।
इस बात की जानकारी दे कि आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2017 - फरवरी 2019 के बीच 18 महीने के दौरान 80.86 लाख नए रोजगारों का सृजन हुआ। ईपीएफओ (EPFO) ने कहा है कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और कर्मचारियों के रेकॉर्ड (Staff records) को अद्यतन करना सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, ईपीएफओ (EPFO) ने सितंबर 2017 से लेकर जनवरी 2019 के 17 महीने की अवधि में संगठन (Organization in period) से जुड़ने वाले नए अंशधारकों अथवा नए रोजगार सृजन (Job creation) की संख्या को पहले के 76.48 लाख से कम करके 72.24 लाख किया गया है।
हालांकि ईपीएफओ (EPFO) विभिन्न कंपनियों, संगठनों और फर्मों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन (Salary )से होने वाली भविष्य निधि कोष का प्रबंधन करता है। ऐसे में रोजगार में आने वाले नए कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते के आंकड़े उसके पास उपलब्ध होते हैं। जानकारी दें कि ईपीएफओ (EPF) ने कहा है कि उसकी ताजा रिपोर्ट में मार्च 2018 के आंकड़ों में सबसे ज्यादा संशोधन सामने आया है। इसमें 55,934 सदस्य ईपीएफओ की सदस्यता से बाहर हुए। इससे पहले, पिछले महीने जारी आंकड़ों में बताया गया था कि मार्च 2018 में 29,023 अंशधारकों ने ईपीएफ योजना (EPF Plan) को छोड़ा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications