एक दिन की बढ़ोतरी के बाद सोन के दाम (Gold price) में मामूली गिरावट, वहीं दूसरी और चांदी (Silver) 100 रु चमकी।
नई दिल्ली: एक दिन की बढ़ोतरी के बाद सोन के दाम (Gold price) में मामूली गिरावट, वहीं दूसरी और चांदी (Silver) 100 रु चमकी। आभूषण निर्माताओं की ओर से सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 20 रुपए टूटकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 100 रुपए चमककर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोना की कीमत
गुड फ्राइडे (Good friday) के कारण शुक्रवार को विदेशों में बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर (local level) पर ग्राहकी सुस्त रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए फिसलकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर 30 रुपए गिरकर 32,500 रुपए प्रति ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में चांदी की कीमत
स्थानीय बाजार (local market) में सफेद धातु की औद्योगिक मांग (Industrial demand) में आज सुधार हुआ। चांदी हाजिर 100 रुपए चमककर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह 10 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम स्तर (highest level) है। चांदी वायदा 37,230 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। जानकारी दें कि सिक्का लिवाली और बिकवाली भी गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,600
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,230
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
