टेलीकॉम कंपनी (Telecom company) वोडाफोन (Vodafone) ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रीचार्ज (long term prepaid recharge) प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी (Telecom company) वोडाफोन (Vodafone) ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रीचार्ज (long term prepaid recharge) प्लान लॉन्च किया है। टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ने अपने सब्सक्राइबर्स (Subscribers) के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 999 रुपये रखी गई है। इस नए प्लान में कंपनी एक साल की वैलिडिटी (validity) दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में 12GB हाईस्पीड डेटा (highspeed data) ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल (Unlimited local calls) और STD कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा कंपनी रोमिंग में भी फ्री इनकमिंग (incoming) और आउटगोइंग (outgoing) इस प्लान में देती है।

प्रीपेड यूजर्स के लिए प्लान
यह प्लान सिर्फ वोडाफोन (Vodafone) के प्रीपेड यूजर्स (prepaid users) के लिए है। पोस्टपेड यूजर्स (postpaid) के लिए यह प्लान उपलब्ध नहीं है। इस प्लान के ज्यादातर बेनिफिट्स 365 दिनों के लिए वैलिड रहेंगे। यानी यूजर्स 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited) और और SMS का फायदा उठा सकेंगे।
हाईस्पीड डेटा 12 जीबी
इस प्लान में सिर्फ 12GB हाईस्पीड डेटा मिलता है। यानी इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प नहीं है। हालांकि कॉलिंग के वरीयता देने वाले यूजर्स (user) को लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कंपनी के रेग्युलर प्लान्स (regular plan) चुन सकते हैं जिनमें 1GB डेटा रोजाना मिलता है। अभी यह प्लान सिर्फ पंजाब सर्कल में अवेलेबल है। जल्द ही इसे बाकी सर्कल्स में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस बात की जानकारी दें कि हाल ही में इससे पहले Vodafone ने 16 रुपये वाला 'फिल्मी रिचार्ज' (filmy recharge) प्लान लॉन्च किया था, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB (2G/3G/4G) डेटा दिया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूजर्स को इसमें एसएमएस या फिर टॉक टाइम का कोई बेनिफिट तो नहीं मिलेगा, लेकिन इस रिचार्ज के बाद वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स (vodafone user) अपने स्मार्टफोन पर एक पूरी फिल्म को देख पाएंगे। आइडिया यूजर्स (Idea user) के लिए भी 16 रुपये वाला एक ऐसा ही प्लान मौजूद है। इसे अलावा वोडाफोन का एक 29 रुपये वाला प्लान है जिसमें यूजर्स को 500MB डेटा, 47 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के लिए 3GB डेटा और 92 रुपये वाले पैक पर 7 दिन के लिए 6GB डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
