मुम्बई। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम (financial result) जारी कर दिए हैं। कंपनी ने चौथी तिमाही में 10,362 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा (Consolidated profit) दर्ज किया है। यह मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में हुए 9,438 करोड़ रुपये के से 9.8 फीसदी ज्यादा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) के इस शानदार वित्तीय परिणाम में इस बार रिटेल और टेलिकॉम बिजनेस (Telecom business) ने अच्छा योगदान दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) ने अच्छी वित्तीय परिणामों के चलते फिर से लाभांश (Dividend) की घोषणा की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) ने दिया निवेशकों को लाभांश (Dividend)
चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) ने 30000 करोड़ रुपये जनरल रिजर्व में ट्रांसफर किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) ने 6.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश (Dividend) घोषित किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) ने बताया है कि 31 मार्च 2019 तक कंपनी पर 2.87 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2.18 लाख करोड़ रुपये था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) की आय बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) की कुल आय 1.20 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) का EBITDA 20832 करोड़ रुपये और मार्जिन 15.02 फीसदी रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) का चौथी तिमाही (Q4)में ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 8.20 डॉलर/bbl रहा। हालांकि चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) को ऑयल रिफाइनिंग व पेट्रोकेमिकल ls कमजोर आय का सामना करना पड़ा है।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की राय
रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) के वित्तीय नतीजों पर रिलायंस के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019 में हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और कंपनी को भविष्य का रिलायंस बनाने की दिशा में कई उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। रिलायंस रिटेल 1 लाख करोड़ रुपये की आय के आंकड़े को पार कर गया, वहीं जियो के 30 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हो चुके हैं और हमारे पेट्रोकेमिकल्स के कारोबार ने अब तक की सर्वाधिक कमाई की है।
यह भी पढ़ें : Reliance Jio ने फिर बनाया रिकॉर्ड, Airtel काफी पीछे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
