शुक्रवार को सोने के भाव (gold price) में आज बड़ी तेजी आ गई वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव (silver price) भी तेज ही रहा।
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने के भाव (gold price) में आज बड़ी तेजी आ गई वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव (silver price) भी तेज ही रहा। स्थानीय जौहरियों (Local jewelers) की मांग बढ़ने से दिल्ली में सोने का भाव (gold price in delhi) शुक्रवार को 305 रुपए मजबूत होकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (All India SARFA Association) के अनुसार चांदी का भाव भी 204 रुपए बढ़कर 38,450 रुपए किलो पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों के उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आयी।

बता दें कि कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों (Local jewelers) और खुदरा कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से धारणा को बल मिला और सोने के दाम में तेजी आयी। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 305-305 रुपए चढ़कर क्रमश: 32,690 तथा 32,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
भारत में आज की सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गुड फ्राइडे पर अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार बंद
अंतरराष्ट्रीय (international) सर्राफा बाजार शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' (good Friday) के कारण बंद रहा। इसी प्रकार, गिन्नी का भाव 100 रुपए मजबूत होकर 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर आ गया। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन (Sarrafa Association) के मुताबिक लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 33000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट वाला सोना 32400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं चांदी तैयार का भाव 204 रुपए मजबूत होकर 38,450 रुपए किलो पर आ गया जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 95 रुपए बढ़कर 37,230 रुपए किलो पर पहुंच गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्के (silver coin) की कीमत लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाली 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
