अगर आप भी अक्सर ट्रेन (Train) से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है।
नई दिल्ली: अगर आप भी अक्सर ट्रेन (Train) से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, यात्री की सुविधाओं पर लगातार काम कर रही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) यात्रियों के लिए बंपर ऑफर पेश किया है। इस ऑफर (Offer) के तहत आप बिना पैसे के भी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग (online rail ticket booking) का सबसे बड़ा प्लेटफार्म आईआरसीटीसी (IRCTC) हमेशा यात्रियों के लिए कुछ ना कुछ नया करता है। इसी क्रम में इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पेमेंट एग्रीगेटर सिस्टम यानि 'IRCTC iPay' लांच कर दिया है।

बता दें कि आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपने एक बयान में कहा, "अब यात्रियों को किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की मदद लेने की जरुरत नहीं है। IRCTC IPay के जरिए यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस, इंटरनेशनल कार्ड (International card) जैसे विकल्पों का चुनाव करके पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि इस सुविधा के लिए आपको 3.5 प्रतिशत का अतिरिक्त सर्विस चार्ज देना पड़ेगा।
आईआरसीटीसी ने अर्थशास्त्र फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। ई-पे लेटर (ePayLater) के जरिए टिकट बुक कराने के 14 दिन पहले पेमेंट करने से फायदा मिलेगा। जानकारी दें कि अगर कोई यूजर (user) इस सीमा के बाद पेमेंट करता है तो उसकी क्रेडिट लिमिट नहीं बढ़ेगी।
24 घंटे के अंदर आपके पते पर टिकट पहुंच जाएगा
सबसे पहले ePayLater से भुगतान करने के लिए खुद को www.epaylater.in पर पंजीकृत करें। आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट (website) से टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट ऑप्शन के तौर पर ePayLater (ई-पे लेटर) चुनना पड़ेगा। यहां से बुकिंग होने के बाद 24 घंटे के अंदर आपके पते पर टिकट पहुंच जाएगा। आईआरसीटीसी के मुताबिक वेबसाइट पर लोड जादा होने के कारण लोगों को पेमेंट के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से प्रतिदिन 1,30,000 टिकटों का लेनदेन किया जाता है और इनमें से अधिकांश टिकट तत्काल के लिए बुकिंग आरंभ होने से कुछ ही मिनिटों में बुक हो जाती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications