एयर इंडिया (Air India) ने कर्ज संकट से गुजर रही एयरलाइन जेट एयरवेज (Airline jet airways) के पांच बोइंग 777 (Boing777) को लीज (Lease) पर लेने की इच्छा जाहिर की है।
नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) ने कर्ज संकट से गुजर रही एयरलाइन जेट एयरवेज (Airline jet airways) के पांच बोइंग 777 (Boing777) को लीज (Lease) पर लेने की इच्छा जाहिर की है। जी हां राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज (jet airways) के पांच खड़े किए गए बोइंग 777एस विमानों को पट्टे पर लेने की पेशकश की है। जानकारी दें कि एयर इंडिया (Air india) ने कहा है कि वह इन विमानों का परिचालन लंदन, दुबई और सिंगापुर मार्ग पर कर सकती है। इस बात से अवगत करा दें कि जेट एयरवेज (Jet airways) का परिचालन बुधवार रात से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

वहीं एयरलाइन के पास 10 बड़े आकार के बोइंग 777-300 ईआर विमान हैं। हालांकि इसके अलावा उसके पास कुछ एयरबस ए330एस (Airbus A330S) विमान हैं। इन विमानों का इस्तेमाल एयरलाइन (airline) मध्यम दूरी और लंबी दूरी की नई दिल्ली और मुंबई से लंदन, एम्सटर्डम और पेरिस (Amsterdam and Paris) की उड़ानों के लिए करती है।
इस बात की जानकारी दें कि एयर इंडिया (air india) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने भारतीय स्टेट बैंक (State bank of india) के चेयरमैन रजनीश कुमार को 17 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा कि हम पुराने स्थापित मार्गों (The routes) पर इन खड़े किए जा चुके पांच बी777एस विमानों के परिचालन की संभावना तलाश रहे हैं। जेट एयरवेज (jet airways) का नियंत्रण इस समय एसबीआई (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ के पास है।
वहीं बैंकों (bank) के गठजोड़ ने जेट एयरवेज की 32.1 से 75 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी पात्र निवेशक को बेचने की मंशा जताई है। जानकारी दें कि चार पक्षों एतिहाद एयरवेज, सॉवरेन संपदा कोष एनआईआईएफ, निजी इक्विटी कंपनियों टीपीजी कैपिटल (TPG Capital) और इंडिगो पार्टनर (Indigo partner) ने जेट में हिस्सेदारी लेने में रुचि दिखाई है। लोहानी ने पत्र में कहा है कि जेट का परिचालन बंद होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications