अगर आप भी यूनाइटेड बैंक (United Bank) के ग्राहक है तो वाकई आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां बैंक (Bank) ने ब्याज दर (Rate of interest) में कटौती की है।
नई दिल्ली: अगर आप भी यूनाइटेड बैंक (United Bank) के ग्राहक है तो वाकई आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां बैंक (Bank) ने ब्याज दर (Rate of interest) में कटौती की है। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अलग-अलग समयावधि के लिए दिये जाने वाले कर्ज पर कोष की सीमांत (Marginal of treasury) लागत आधारित ब्याज दर (Interest rate) (MCLR) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक (Bank) की नई दरें आज से लागू होंगी। बता दें कि बैंक ने शेयर बाजार (share bajar) को दी सूचना में कहा कि बैंक की परिसंपत्ति देनदारी प्रबंधन समिति ने अपनी बैठक में बैंक की अवधि आधारित एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है।

ये है यूनाइटेड बैंक की नई दर
इस बात से भी अवगत करा दें कि बैंक (Bank) ने एक साल के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (Intrest rate) को 8.85 प्रतिशत से घटाकर 8.80 प्रतिशत कर दिया है। इसी प्रकार, छह महीने और तीन महीने के कर्ज पर एमसीएलआर (MCLR) को घटाकर क्रमश: 8.60 प्रतिशत और 8.50 प्रतिशत किया गया है। वहीं, एक महीने और एक दिन के कर्ज पर भी एमसीएलआर (MCLR) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गई है। जानकारी दें कि बैंक हर महीने कोष की सीमांत लागत (Marginal cost of the fund) आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) की समीक्षा करते हैं।
SBI लोन की ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की
हालांकि इससे पहले पिछले ही हफ्ते देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) अपनी लोन की ब्याज दर (interest rate) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की थी। बता दें कि एसबीआई की नई दरें 10 अप्रैल से प्रभावी हो चुकी हैं। एसबीआई ने लंबे समय बाद रेपो रेट (repo rate) कम होने के बाद ब्याज दर में कटौती की। कई अन्य छोटे बैंकों की तरफ से भी लोन पर ब्याज दर (Interest) में कटौती की घोषणा की जा चुकी है। एसबीआई (SBI) की तरफ से कहा गया कि संशोधित कोष की सीमांत लागत आधारित लोन दर (एमसीएलआर) को 8.55 से घटाकर 8.50 प्रतिशत किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
