विदेशों में पीली धातु के साल के निचले स्तर तक उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना (gold) 385 रुपए लुढ़ककर वर्ष के निचले स्तर 32,385 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: विदेशों में पीली धातु के साल के निचले स्तर तक उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना (gold) 385 रुपए लुढ़ककर वर्ष के निचले स्तर 32,385 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर चांदी (silver) भी 105 रुपए टूटकर 38,245 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी की कीमत
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज वहां एक समय 1,270.99 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया जो 27 दिसंबर 2018 के बाद का इसका निचला स्तर है। हालांकि, बाद में कुछ सुधरता हुआ यह 0.85 डॉलर की बढ़त में 1,274.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना (american gold) वायदा भी 0.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,277 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
हालांकि बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) में सुधार के संकेतों से निवेशकों ने सोने को छोड़कर शेयरों में पैसा लगाया है। इससे पीली धातु का भाव टूटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (international market) में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 14.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
भारत में सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की भी कीमत गिरी
जानकारी दें कि स्थानीय बाजार (local market) में सोना स्टैंडर्ड 385 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 32,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रह गया। यह पिछले साल 31 दिसंबर के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी 395 रुपए लुढ़ककर 32,225 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए फिसलकर 26,300 रुपए रह गई। चांदी की जेवराती मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 105 रुपए की नरमी के साथ 38,245 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 185 रुपए उतरकर 37,135 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली पूरी मजबूती के साथ क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,385
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,225
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,245
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,135
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,300
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
