पतंजलि (Patanjali) आयुर्वेद (Ayurveda) इस साल देश भर में 500 से अधिक पतंजलि परिधान शोरूम (Patanjali Apparel Showroom) खोलेगी।
नई दिल्ली: पतंजलि (Patanjali) आयुर्वेद (Ayurveda) इस साल देश भर में 500 से अधिक पतंजलि परिधान शोरूम (Patanjali Apparel Showroom) खोलेगी। इन केंद्रों पर वह बांस से बने कपड़ों के साथ ही खादी के सभी विकल्प भी उपलब्ध करवाएगी। बता दें कि योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने यह जानकारी दी।

इस बात से अवगत करा दें कि पतंजलि परिधान (Patanjali Apparel) ने राजस्थान के चित्रकूट इलाके में अपने पहले परिधान शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि शोरूम में पुरुषों के लिए संस्कार, महिलाओं के लिए आस्था और स्पोर्टस वियर के लिए लिव-फिट के नाम से लगभग 5000 से अधिक वैरायटी (Variety) के कपड़े मिल रहे हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम जल्द ही इस रेंज (Range) को और बढ़ाएगी।
Patanjali Paridhan के हैं 20 स्टोर
बता दें कि अभी उन्होने कहा कि कंपनी देश में 20 परिधान स्टोर (paridhan store) पहले ही शुरू कर चुकी है। एक सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी के साथ ही पतंजलि (Patanjali) के परिधानों में क्वालिटी से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए 100 से अधिक विशेषज्ञों की टीम क्वालिटी कंट्रोल (Quality control) का काम देख रही है।
स्टोर खोलने के लिए यह जरूरी
अगर आप भी पतंजलि परिधान स्टोर खोलकर कमाई करना चाहते हैं तो ऐसे पतंजलि परिधान स्टोर (paridhan store) खोल सकते हैं। परिधान स्टोर खोलने के लिए पतंजलि की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। इसके अनुसार इच्छुक लोगों के पास स्टोर खोलने के लिए 2000 वर्गफुट की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी (comercial property) होनी चाहिए। यह प्रॉपर्ट चहल-पहल वाली जगह पर होनी चाहिए। जिन लोगों के पास अपनी प्रॉपर्टी है, उनको प्राथमिकता दी जाएगी। आप लीज की प्रॉपर्टी पर भी स्टोर खोल सकते हैं। आपको बता दें कि बाबा रामदेव (baba raamdev) ने आस्था, संस्कार और लिवफिट ब्रांड से परिधान तैयार किए हैं। आस्था के तहत महिलाओं के परिधान, संस्कार में पुरुष और लिवफिट में स्पोर्टस और योगा वियर शामिल हैं।
ऐसे कर सकते हैं संपर्क
बता दें कि पतंजलि की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परिधान स्टोर (paridhan store) खोलने के इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। स्टोर खोलने के इच्छुक लोग ई-मेल (e-mail) और फोन दोनों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। स्टोर के बारे में जानकारी ईमेल आईडी [email protected] पर मेल भेजकर ली जा सकती है। इसके अलावा आप पतंजलि (patanjali) के फोन नंबर्स पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
