ग्राहकों की सुविधा के लिए प्राइवेट बैंक आईडीबीआई बैंक (IDBI bank) ने नई सेवा शुरू की है।
नई दिल्ली: ग्राहकों की सुविधा के लिए प्राइवेट बैंक आईडीबीआई बैंक (IDBI bank) ने नई सेवा शुरू की है। अब आप मोबाइल (mobile) और वेब ब्राउजर (Web browser) के जरिए भी बैंक अकाउंट (bank account) खोल सकते हैं। जी हां IDBI बैंक (bank) ने बचत खाता खोलने (saving account) तथा उसे चालू करने में उपभोक्ताओं की मदद के लिये मोबाइल और वेब आधारित नयी सेवा की शुरुआत की है।

बैंक (bank) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इसके जरिये उपभोक्ता आधार ई-केवाईसी (e-kyc) या क्यूआर कोड (Qr code) पद्धति के जरिये अपना खाता खोल सकते हैं और उसे सक्रिय कर सकते हैं। इतना ही नहीं बैंक (bank) ने कहा कि इससे कागजी काम से छुटकारा मिलेगा। इसके जरिये बैक खाता (bank) चंद मिनटों में सक्रिय हो जाएगा और उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। इस तरह से खाता खोलने वाले उपभोक्ता बैंक की किसी भी शाखा से चेक बुक और डेबिट कार्ड (debit card) हासिल कर सकते हैं।
आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया
इस बात से भी अवगत करा दें कि सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने आधार की संवैधानिक वैधता (Statutory validity) को बरकरार रखा था लेकिन कई चीजों के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। कोर्ट ने सरकार को आधार के स्वैच्छिक इस्तेमाल के लिए आधार कानून में बदलाव लाने का आदेश दिया था। बैंक अकाउंट (bank account) खोलना और मोबाइल सिम लेने के लिए आधार कार्ज की आनिवार्यता को खत्म कर दिया गया था।
वहीं अध्यादेश में सुनिश्चित किया गया है कि इन दोनों कामों के लिए आधार पेश नहीं करने की स्थिति में किसी भी सेवा को उपभोक्ता को देने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्राइवेट कंपनियां (private company) आधार कार्ड (aadhar card) की मांग नहीं कर सकती हैं। अध्यादेश के जरिए भी आधार कानून की धारा 57 को हटा दिया गया है। यह धारा निजी कंपनियों, इकाइयों द्वारा आधार के इस्तेमाल से जुड़ी है।
प्राइवेट हुआ IDBI बैंक
LIC द्वारा अधिग्रहण के बार सरकारी बैंक (government bank) IDBI बैंक की कैटगरी बदल गई है। RBI ने नए सर्कुलर में आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की कैटेगरी बदलकर सरकारी से प्राइवेट बैंक हो गई है। इस बैंक (bank) को बचाने के लिए एलआईसी ने इसका अधिग्रहण किया। रिजर्व बैंक (reserve bank) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI bank) में हिस्सा कम करने के लिए 12 साल का समय दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
