टेलीकॉम ऑपरेटर (Telecom operator) रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 3 साल से कम वक्त में 300 मिलियन कस्टमर्स (customers) जोड़ लिए हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम ऑपरेटर (Telecom operator) रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 3 साल से कम वक्त में 300 मिलियन कस्टमर्स (customers) जोड़ लिए हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों द्वारा दी गयी। बता दें कि कंपनी ने यह महत्वपूर्ण आंकड़ा दो मार्च को हासिल किया। हालांकि जियो (jio) को इस बाबत भेजे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं मिल सका है।

30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न
जानकारी के मुताबिक कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL) के मौजूदा सत्र में विज्ञापनों के दौरान भी 30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न मनाते दिख रही है। जियो (jio) परिचालन शुरू करने के बाद सबसे कम समय में दस करोड़ ग्राहक (customer) बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने महज 170 दिन में यह आंकड़ा छू लिया था।
वहीं दिसंबर 2018 में खत्म हुई वित्तीय तिमाही के दौरान भारती एयरटेल (bharti airtel) के पास 284 मिलियन ग्राहक थे। नियामक के अनुसार, भारती एयरटेल के पास दिसंबर तक 340.2 मिलियन ग्राहक थे। आपको बता दें कि भारती एयरटेल को 300 मिलियन का आंकड़ा छूने में 19 साल का समय लगा था। देश में फिलहाल वोडाफोन (vodafone) और एयरटेल (airtel) सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके देश में 400 मिलियन ग्राहक हैं।
इंटरनेट स्पीड के मामले में भी जियो आगे
इतना हीं नहीं जियो स्पीड (jio speed) के मामले में भी शीर्ष पर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जनवरी 2019 की इंटरनेट स्पीड (internet speed) के जो आंकड़े जारी किये थे उनमें रिलायंस जियो (reliance jio) की एक बार फिर इंटरनेट डाउनलोडिंग स्पीड (internet downloading speed) के मामले में टॉप पर रही थी। इस महीने जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड (download speed) 18.8 मेगाबाईट प्रति सेंकड (एमबीपीएस) रही। इससे पहले दिसंबर माह में जियो नेटवर्क की औसतन डाउनलोड स्पीड 18.7 एमबीपीएस थी।
आपको जानकारी दें कि जियो ने सबसे सस्ते प्लान्स (plans) से भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री (indian telecom industry) में बाकी ऑपरेटर्स (operaters) को तगड़ा कॉम्पटिशन दिया है। कंपनी ने हाल ही में IPL के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपये रखी गई है। इस प्लान को चुनने के लिए आप माई जियो ऐप (my jio app) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
