वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 के लिए नए आयकर रिटर्न फॉर्म (ITR form) जारी कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली : वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 के लिए नए आयकर रिटर्न फॉर्म (ITR form) जारी कर दिए गए हैं। इस बात से आपको अवगत करा दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार के आयकर रिटर्न फॉर्म (income tax return form) में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जी हां नए बदलाव के तहत अब करदाताओं (taxpayers) को पहले के मुकाबले इस बार आयकर रिटर्न फॉर्म में अधिक जानकारियां देनी होंगी।

रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। बता दें कि फॉर्म में करतदाताओं से जो नई जानकारियां मांगी गई हैं उनमें भारत में निवास के दिनों की संख्या, अनलिस्टेड शेयर्स की होल्डिंग और टीडीएस (tds) होने पर किरायेदार का पैन (pan) शामिल है।
आपको बता दें कि CBDT की ओर से जारी इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म (income tax return form) मुख्य रूप से दो तरह के हैं। ITR-1 फॉर्म सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होगा जिनकी कुल इनकम (income) 50 लाख रुपये तक है। वहीं इस आईटीआर फॉर्म को कोई ऐसा व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर सकता है जो किसी कंपनी का डायरेक्टर है। इसके अलावा जिस शख्स ने अनलिस्टेड इक्विटी शेयर में निवेश किया है उसके लिए भी यह फॉर्म उपयोगी नहीं है। बात दें कि इस फॉर्म (form) में सिर्फ सैलरी, एक हाउस प्रॉपर्टी (House Property) और ब्याज (Interest) से होने वाली इनकम की जानकारी देनी होती है।
ITR-1 फॉर्म में स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard deduction) का भी विकल्प होगा। आईटीआर फाइल (itr file) करते समय वित्तीय वर्ष (financial year) 2018-19 में आप स्टैंडर्ड डिडक्शन के लिए अधिकतम 40,000 रुपये का दावा कर सकते हैं। बता दें कि नए वित्तीय वर्ष में स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard deduction) के लिए अधिकतम लिमिट 50 हजार कर दी गई है।
वहीं दूसरी ओर अगर आईटीआर-2 फॉर्म (ITR-2 form) की बात करें तो यह उन लोगों और अविभाजित हिंदू परिवारों (HUFs) के लिए है जिन्हें किसी कारोबार या पेशे से कोई प्रॉफिट या लाभ नहीं होता है। इस फॉर्म (form) में आपको वित्त वर्ष 2018-19 में निवास स्थान की जानकारी देनी होगी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications