टाटा ग्रुप (TATA group) का होटल ताज (Hotel Taj) से लगाव की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। हालांकि इस बार ताज दिल्ली का था।
नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (TATA group) का होटल ताज (Hotel Taj) से लगाव की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। हालांकि इस बार ताज दिल्ली का था। लिहाजा दोगुनी फीस अदा कर टाटा ने इसे अपने कब्जे में कर लिया। टाटा समूह (TATA group) ने आखिरकार दिल्ली के लुटियन क्षेत्र स्थित होटल ताज मानसिंह के संचालन के लिए नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) (NDMC) के साथ औपचारिक समझौता कर लिया है।

बता दें कि काफी विलंब के बाद पिछले साल सितंबर में होटल के लिए सार्वजनिक तौर पर नीलामी (auction) का आयोजन किया गया था। वहीं एनडीएमसी के साथ लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पिछले साल हुई ई-नीलामी में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Limited) को फिर से 33 साल के लिए ताज मानसिंह होटल का पट्टा मिला। ई-नीलामी में टाटा समूह (TATA group) की कंपनी को आईटीसी होटल्स (ITC hotels) से कड़ी टक्कर मिली।
आपको इस बात की जानकारी दें कि एनडीएमसी (NDMC) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना हैं कि संशोधित समझौते पर गुरुवार को हस्ताक्षर किये गये। 11 अप्रैल से एनडीएमसी (NDMC) को 17.25 फीसदी की ब्जाय (interest) 32.5 फीसदी अधिक राजस्व मिलेगा। इतना ही नहीं अधिकारी ने कहा कि यह हम लोगों के लिए उपलब्धि है कि हमने सार्वजनिक नीलामी (public auction) की योजना बनायी, कानूनी मुकदमे को सुलटाया, संपत्ति की नीलामी की और अब आखिर में उसे जमीन पर उतार रहे हैं।
7.03 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस हर महीने
टाटा समूह (tata group) ने हर महीने 7.03 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस (License fee) पर इस होटल संपत्ति (hotel property) को अपने पास बनाये रखने में सफलता पायी। इससे पहले वह हर महीने 3.94 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क भुगतान कर रही थी। इससे पहले 1978 में ताज मानसिंह को 33 साल के पट्टे पर टाटा समूह को दिया गया था। यह समयसीमा 2011 में समाप्त हो गयी थी। तब से लेकर कंपनी को नौ बार समयसीमा (deadline) का विस्तार दिया गया। कानूनी विवाद में उलझने के कारण एनडीएमसी संपत्ति (NDMC Property) की नीलामी नहीं कर पायी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
