शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में स्थिरता देखी जा रही है।
नई दिल्ली: शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में स्थिरता देखी जा रही है। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नरमी का रूख बना हुआ है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने शनिवार 13 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

महानगरों में पेट्रोल के भाव
कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 प्रति लीटर पर बनी हुई है। कोलकाता में 74.88 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.43 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 75.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
महानगरों में डीजल के भाव
राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 66.19 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 67.93 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में डीजल 69.27 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई यह 69.89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
वहीं दूसरी और दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.24 रुपए, 72.11 रुपए, 73 रुपए और 72.78 रुपए प्रति लीटर रहीं। जबकि पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.9 रुपए, 72.07 रुपए, 76.87 रुपए, 75.95 रुपए और 76.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
ब्रेंट क्रूड का भाव 71.55 डॉलर प्रति बैरल
विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव 71.55 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई (WTI) कच्चा तेल भी 64 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (multi commodity Exchange) (MCX) पर कच्चे तेल का अप्रैल वायदा करीब 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 4,452 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक 70 लाख बढ़ा है। अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक बढ़कर 45.66 करोड़ बैरल हो गया है।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट (international market) में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications