शनिवार को सोने (gold) और चांदी (silver) की कीमत में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली : शनिवार को सोने (gold) और चांदी (silver) की कीमत में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को को सोना 30 रुपए टूटकर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी 20 रुपए नरम पड़कर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना 1300 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहा था। शुक्रवार को डॉलर (dollar) में आई नरमी से सोने में थोड़ा सुधार देखा गया। हालांकि, यह अब भी 1,300 डॉलर के नीचे बना हुआ है।
सोना हाजिर 3.15 डॉलर चढ़कर 1,295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.90 डॉलर की बढ़त में 1,298.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.11 डॉलर चमककर 15.06 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार (local market) में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए टूटकर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
वहीं चांदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रहने से इसमें भी लगातार तीसरे दिन नरमी देखी गयी। चांदी हाजिर 20 रुपए लुढ़ककर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 5 रुपए की गिरावट लेकर 37,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,830
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,650
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,180
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,220
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications