टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के भारती एयरटेल (bharti airtel) में विलय को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली: टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के भारती एयरटेल (bharti airtel) में विलय को मंजूरी दे दी है। हालांकि आपको इस बात से अवगत करा दें कि इसके लिए शर्त रखी गई है कि सुनील मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी को 7,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी (Bank guarantee) देनी होगी। वहीं अधिकारी की मानें तो दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने 9 अप्रैल को विलय (merger) को सशर्त मंजूरी दे दी। वहीं मंत्री की मंजूरी के बाद दूरसंचार विभाग (telecom department) ने एयरटेल (airtel) से 7,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने को कहा है। बता दें कि विलय (merger) को रिकॉर्ड पर लेने से पहले दोनों कंपनियों को अदालती मामलों के बारे में अपनी तरफ से वचनबद्धता देनी होगी।

आपको जानकारी दें कि इस विलय को तब रिकॉर्ड पर लिया जाएगा जबकि Airtel एकमुश्त शुल्क (One time fee) के रूप में 6,000 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दे देगी और साथ ही टीटीएसएल (TTCL) से मिलने वाले स्पेक्ट्रम (Spectrum) के लिए 1,200 करोड़ रुपये की और बैंक गारंटी देगी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सौदे को पूरा करने से पहले टीटीएसएल (TTCL) को काफी छोटी बकाया राशि का भी निपटान करना होगा।
मिलेंगे 19 सर्किलों के टाटा ग्राहक
प्रस्तावित (as proposed) करार के तहत एयरटेल (airtel)19 दूरसंचार सर्किलों (Telecom circles) में टाटा (tata) के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार को अपने हाथ में लेगी। इनमें से 17 टीटीएसएल (ttcl) के और दो टाटा टेलीसर्विसेज (tata teleservices) (महाराष्ट्र लि.) के तहत हैं। इसके अलावा एयरटेल (airtel) ने टाटा की स्पेक्ट्रम देनदारी के एक छोटे हिस्से की जिम्मेदारी लेने पर भी सहमति दी है। इस विलय (merger) से एयरटेल के स्पेक्ट्रम पूल को मजबूती मिलेगी। उसके भंडार में 1800, 2100 और 850 मेगाहट्र्ज बैंड (Megahertz band) में 178.5 मेगाहट्र्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम (Spectrum) शामिल होगा। इसका 4जी में व्यापक रूप से इस्तेमाल होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
