जेट एयरवेज (jet airways) ने वित्तीय स्थिति (financial situation) का हवाला देते हुए 10 और विमानों का परिचालन बंद कर दिया है।
नई दिल्ली: जेट एयरवेज (jet airways) ने वित्तीय स्थिति (financial situation) का हवाला देते हुए 10 और विमानों का परिचालन बंद कर दिया है। जानकारी दें कि जेट एयरवेज में हिस्सा खरीदने के लिए एतिहाद एयरलाइंस राजी हो गई है। ईटी के मुताबिक एतिहाद ने ईओआई सबमिट कर दिया है। इसका अभी जेट में 24 फीसदी हिस्सा है। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु (naresh prabhu) ने अपने मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला को जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का शुक्रवार को निर्देश दिया। इसी बीच आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि जेट के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है।

जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश
जेट एयरवेज इस समय 10 से भी कम विमानों का संचालन कर रहा है। बता दें कि प्रभु ने ट्वीट के जरिये बताया हैं कि नागर विमानन (civil Aviation) मंत्रालय के सचिव को जेट एयरवेज (jet airways) से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
जेट एयरवेज शुक्रवार को केवल नौ विमानों दो बोइंग 737 और सात क्षेत्रीय जेट एटीआर (jet ATR) का संचालन करेगा। जानकारी के मुताबिक जेट शुक्रवार को केवल नौ विमान का संचालन कर रहा है। जेट एयरवेज (Jet airways) का शेयर o.65 फीसदी की गिरावट 259.4 रुपए पर आ गया।
विमान सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद
जेट एयरवेज (Jet airways) ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में विमानों के उड़ान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। गुरुवार 11 अप्रैल से जेट एयरवेज ने कोलकाता, गुवाहाटी के अलावा पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में विमानों का परिचालन बंद किया है। जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल रद्द हुए हैं, उन्हें रिफंड देने का काम किया जा रहा है।
इस बात से अवगत करा दें कि जेट एयरवेज ने वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए 11 और 12 अप्रैल तक के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है।
एयरलाइन ने गुरूवार को कहा कि पट्टा यानी लीज किराये का भुगतान नहीं करने से 10 और विमानों का परिचालन बंद हो गया है। इसके साथ परिचालन से बाहर होने वाले विमानों की संख्या 79 पहुंच गयी है। एयरलाइन पहले ही विभिन्न मार्गों पर कई उड़ानों को रद्द कर चुकी है।
नेटवर्क पर बाधाओं को कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे
बीएसई को दी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि पट्टा समझौते के तहत पट्टे की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण 10 अन्य विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा है। वहीं बयान के अनुसार, कंपनी इस संदर्भ में जरूरी जानकारी से नागर विमानन महानिदेशालय को अवगत कराती रहेगी। कोष जुटाने में लगी जेट एयरवेज ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर बाधाओं को कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
