शुक्रवार को सोने (gold) पर दबाव बना रहा है। वैश्विक स्तर (global scale) पर पीली धातु के 1,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने पर दबाव रहा और यह 170 रुपए
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने (gold) पर दबाव बना रहा है। वैश्विक स्तर (global scale) पर पीली धातु के 1,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने पर दबाव रहा और यह 170 रुपए लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी (silver) भी 350 रुपए टूटकर 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों (international market) में गुरुवार को सोने में दो सप्ताह की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखी गई और यह एक फीसदी से भी ज्यादा टूट गया। इसका असर आज यहां स्थानीय बाजार में देखा गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में बेरोजगारी दावा तकरीबन पांच दशक के निचले स्तर पर आने तथा उत्पादों की कीमतों में पांच महीने की सबसे बड़ी तेजी के आंकड़ों से पीली धातु दबाव में आ गई।
भारत में आज सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
शुक्रवार को डॉलर (dollar) में आयी नरमी से सोने में थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि यह अब भी 1,300 डॉलर के नीचे बना हुआ है। सोना हाजिर 3.15 डॉलर चढ़कर 1,295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.90 डॉलर की बढ़त में 1,298.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी (silver) हाजिर 0.11 डॉलर चमककर 15.06 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत स्थिर
स्थानीय बाजार (local market) में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए टूटकर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। यह 06 अप्रैल के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी (Guinea) 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रहने से इसमें भी लगातार दूसरे दिन नरमी देखी गयी। चांदी हाजिर 350 रुपए लुढ़ककर 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 335 रुपए की गिरावट में 37,225 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,850
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,680
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,225
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications