सेबी (SEBI) ने बेसिक सर्विस (Basic service) डीमैट अकाउंट (demat account) की सालाना मेंटेनेंस दरों (Maintenance rates) में बदलाव किया है।
नई दिल्ली : सेबी (SEBI) ने बेसिक सर्विस (Basic service) डीमैट अकाउंट (demat account) की सालाना मेंटेनेंस दरों (Maintenance rates) में बदलाव किया है। बेसिक सर्विसेज डीमैट अकाउंट्स (basic service demat account) के एनुअल मेंटेनेंस चार्जेज (Annual Maintenance charges) को पूंजी बाजार नियामक सेबी (sebi) ने संशोधित किया है। ये नियम 1 जून से प्रभावी हो जाएंगे। डीमैट खाते (demat account) में डेट सिक्योरिटीज (Debt securities) को रखने पर ब्रोकरेज फर्म एनुअल मेंटेनेंस (annual maintenance) चार्ज लेती है। जानकारी दें कि सेबी की यह पहल डेट मार्केट (Debt market) में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए है। बेसिक सर्विसेज डीमैट अकाउंट (बीएसडीए) खुदरा निवेशकों को कम कीमत पर लिमिटेड सर्विसेज (services) उपलब्ध कराती है।

एक लाख रुपए तक के बॉन्ड रखने पर मेंटेनेंस फीस नहीं लगेगी
आपको इस बात से अवगत करा दें कि सेबी ने बुधवार को इससे जुड़ा अधिसूचना जारी किया है। सेबी की अधिसूचना के मुताबित बीएसडीए (BSDA) के तहत 1 लाख रुपये तक के डेट सिक्योरिटीज होल्डिंग (securities holding) पर अब कोई भी एनुअल मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं इससे अधिक 2 लाख रुपये तक की होल्डिंग पर अधिकतम 100 रुपये तक का चार्ज ब्रोकरेज फर्म (Brokerage firm) वसूल सकती हैं।
फिलहाल 50 हजार रुपये होल्डिंग्स पर भी शुल्क
बता दें कि सेबी (SEBI) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नए चार्जेज 1 जून से लागू होंगे। वहीं इस बात से भी रूबरू करा दें कि इस समय 50 हजार रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये से कम के होल्डिंग्स (holdings) पर 100 रुपये का चार्ज निवेशकों को देना पड़ता है।
More From GoodReturns

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
