आर्थिक संकट (Economic Crisis) में फंसी जेट एयरवेज (jet airways) के लिए बुधवार का दिन काफी मुश्किल भरा रहा।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट (Economic Crisis) में फंसी जेट एयरवेज (jet airways) के लिए बुधवार का दिन काफी मुश्किल भरा रहा। इंडियन ऑयल (indian oil) ने 6 घंटे तक ईंधन की सप्लाई (Fuel supply) बंद कर दी, वहीं दूसरी ओर डीजीसीए (DGCA) ने 7 विमानों का रजिस्ट्रेशन (Registration of planes) खत्म कर दिया हैं साथ ही यूरोप (Europe) की कार्गो कंपनी ने एम्सटर्डम (Amsterdam) में एक विमान कब्जे में ले लिया। जी हां जानकारी दें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को जेट एयरवेज के सात बोइंग (Seven Boeing) 737-800 विमानों का पंजीकरण रद्द (Registration canceled) करने की घोषणा की। इससे इन विमानों को पट्टे यानी लीज पर देने वाली कंपनियां इन्हें देश से बाहर ले जा सकेंगी और किसी अन्य एयरलाइन (airline) को पट्टे पर दे सकेंगी।

सात बोइंग विमानों का पंजीकरण रद्द
वहीं पिछले कुछ सप्ताह के दौरान पट्टे (Lease) पर विमान देने वाली कंपनियों को भुगतान नहीं करने की वजह से जेट एयरवेज (jet airways) को अपने कई विमान खड़े करने पड़े हैं। एयरलाइन के बेड़े में 119 विमान हैं। नागर विमानन (civil Aviation) सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने चार अप्रैल को कहा था कि फिलहाल जेट एयरवेज के सिर्फ 26 विमान की उड़ान भर रहे हैं।
इस बात से अवगत करा दें कि डीजीसीए (DGCA) ने अपनी वेबसाइट पर डाली सूचना में कहा है कि जिन सात बोइंग विमानों का पंजीकरण रद्द (Registration canceled) किया गया है। वे क्रॉली एविएशन, मार्दल एविएशन, एलनवुड एयरक्राफ्ट लीजिंग, डन्गारवन एयरक्राफ्ट लीजिंग, एल्फिन एयरक्राफ्ट लीजिंग, कार्लो एयरक्राफ्ट लीजिंग और बैलीहाउनिस एयरक्राफ्ट लीजिंग (Leasing) के हैं।
आठ दिन में तीसरी बार आपूर्ति रोकी आईओसीएल
वहीं दूसरी ओर इस बात की जानकारी दें कि इससे पहले वित्तीय संकट में फंसी जेट एयरवेज (jet airways) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल (indian oil) ने बुधवार को जेट एयरवेज को ईंधन की आपूर्ति एक बार फिर से रोक दी। जबकि पिछले आठ दिन में तीसरी बार आपूर्ति रोक गई है। एक सूत्र ने कहा कि यूरोप (Europe) की एक कार्गो सेवा प्रदाता ने बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज के विमान को एम्सटर्डम हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया।
जानकारी दे कि बकाया का भुगतान नहीं करने की वजह से इंडियन ऑयल (jet airways) ने मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डों (airport) पर जेट एयरवेज को ईंधन आपूर्ति (Fuel supply) पर रोक लगा दी। मुंबई जेट एयरवेज का सबसे मुख्य अड्डा है और वहां यहां से सबसे ज्यादा उड़ानों का परिचालन करता है।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
