बुधवार को चांदी की कीमत में 715 रुपए की लंबी छलांग

बुधवार के कारोबार में सोने (gold) की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला है।

नई द‍िल्‍ली: बुधवार के कारोबार में सोने (gold) की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला है। वैश्विक स्तर पर सोने के 1,300 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत में 90 रुपए की तेजी रही और यह 33,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी (silver) 715 रुपए की लंबी छलांग लगाते हुए करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी।

Today Gold And Silver Price In India

सोने की ही तरह आज के कारोबार में तेजी दिखी है। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन में मंगलवार को बीच कारोबार में सोना हाजिर 1,306.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बुधवार को यह 0.33 डॉलर की मामूली गिरावट में 1,303.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना (gold) वायदा भी आज 0.50 डॉलर (dollar) की गिरावट में 1,307.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

जानकारी दें कि बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती (Sluggish economy) की आशंका और व्यापार युद्ध को लेकर जारी चिंता से पीली धातु को बल मिला है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा (International exchange) कोष ने मंगलवार को वैश्विक आर्थिक विकास परिदृश्य जारी किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

उसने व्यापार युद्ध, चीन की विकास दर में जारी गिरावट और ब्रेग्जिट की चिंताओं के मद्देनजर मौजूदा वर्ष में वैश्विक जीडीपी (GDP) का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर 3.3 प्रतिशत कर दिया है। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 15.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भारत में आज चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्ल‍िक करें

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,070
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,900
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,725
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,745
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+