स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सभी लोन सस्ते हो गए हैं। एसबीआई (SBI) सभी टेन्योर्स (Tenures) के लिए एमसीएलआर (MCLR) में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सभी लोन सस्ते हो गए हैं। एसबीआई (SBI) सभी टेन्योर्स (Tenures) के लिए एमसीएलआर (MCLR) में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है। नई दरें 10 अप्रैल यानी आज बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी। जी हां अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर RBI द्वारा मुख्य ब्याज दरों (intrest rate) में कटौती किए जाने के बाद SBI ने अपने कर्ज को सस्ता कर दिया है। SBI ने विभिन्न अवधि वाले कर्ज के लिए MCLR में 0.05 फीसदी की कटौती की है। इसके चलते अब MCLR से लिंक 1 साल अवधि वाले कर्ज के लिए ब्याज दर 8.55 फीसदी सालाना से घटकर 8.50 फीसदी सालाना पर आ गई है।

30 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दरें घटी
SBI ने अपने होम लोन (home loan) को भी सस्ता कर दिया है। बैंक (bank) ने 30 लाख रुपये तक के होम लोन (home loan) पर ब्याज दर में 0.1 फीसदी की कटौती की है। अब 30 लाख रुपये तक के लोन के लिए ब्याज दर (intrest rate) 8.60 फीसदी से 8.90 फीसदी सालाना तक होगी। यह दर अभी 8.70 फीसदी से 9 फीसदी सालाना के बीच है।
रेपो रेट से SBI ने लिंक कर दी हैं दरें
इस बात की जानकारी दें कि। SBI ने 1 लाख रुपये से ज्यादा के कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट (CC/OD) रेट्स को रेपो रेट से लिंक कर दिया है। ताकि कस्टमर्स (customers) को रेपो रेट (repo rate) में कटौती का फायदा जल्द मिल सके। बता दें कि RBI ने रेपो रेट में 4 अप्रैल को 0.25 फीसदी की कटौती की है और इसका पूरा लाभ SBI के 1 लाख रुपये से ज्यादा के CC/OD कस्टमर्स को 1 मई 2019 से मिलेगा। कटौती के बाद अब रेपो रेट 6 फीसदी हो गई है।
सेविंग्स बैंक अकाउंट पर भी घट गई ब्याज दर
वहीं SBI ने रेपो रेट (Repo rate) से अपनी सेविंग्स बैंक अकाउंट (savings bank account) के लिए ब्याज दरों (intrest rate) को भी लिंक कर दिया है। इसके चलते 1 मई 2019 से ये दरें भी रिवाइज हो जाएंगी। ये दरें इस तरह की होंगी
1 लाख रुपये तक की जमा पर 3.50 फीसदी सालाना
1 लाख रुपये से ज्यादा की जमा पर रेपो रेट से 2.75 फीसदी कम, यानी 3.25 फीसदी सालाना
IOB ने 0.05% घटाया एमसीएलआर
वहीं दूसरी ओर सरकार के स्वामित्व वाले एक मिड-साइज बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने एक साल और उससे ज्यादा टेन्योर (Tenure) वाले सभी लोन के लिए एमसीएलआर (MCLR) 5 बीपीएस यानी (bps) 0.05 फीसदी घटाकर 8.65 फीसदी कर दी है, जो 10 अप्रैल से लागू होगी। लेंडर बैंक ने एक साल के लोन के लिए एमसीएलआर (MCLR) घटाकर 8.65 फीसदी कर दी है। वहीं दो और तीन साल के लोन के लिए इसे क्रमशः 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया गया है।
इन बैंकों ने पहले ही सस्ता कर दिया हैं कर्ज
आपको इस बात की जानकारी दें कि SBI से पहले HDFC बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र (bank of maharastra) , इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) भी अपना कर्ज सस्ता कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ICICI बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक (kotak mahindra bank) रेपो रेट (repo rate) में कटौती का फैसला आने से पहले ही कर्ज सस्ता कर चुके थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
