सामान्य भविष्य निधि (GPF) और अन्य संबंधित योजनाओं पर ब्याज दर (intrest rate) सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए 8 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
नई दिल्ली : सामान्य भविष्य निधि (GPF) और अन्य संबंधित योजनाओं पर ब्याज दर (intrest rate) सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए 8 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। बता दें यह ब्याज दर लोक भविष्य निधि (PPF) पर मिलने वाले ब्याज के बराबर है। आर्थिक मामलों में विभाग ने एक अधिसूचना में कहा हैं कि जीपीएफ (GPF) और अन्य सामान्य बचत योजनाओं पर ब्याज दर (intrest rate) 1 अप्रैल से 30 जून 2019 के लिये 8 प्रतिशत होगी।

जानकारी दें कि यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे और रक्षा बलों की भविष्य निधि पर लागू होगी। पिछले महीने सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिये राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) तथा पीपीएफ (ppf) समेत छोटी बचत योजनाओं (small savings scheme) के लिए ब्याज दर को बरकरार रखा था।
जमा राशि पर इनटैक्स रिटर्न में भी फायदा मिलता
इस बात से आपको अवगत करा दें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक ऐसी बचत योजना है, जिसे आप किसी भी बैंक या डाकघर में शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपना पीपीएफ अकाउंट (ppf account) घर बैठे ऑनलाइन भी शुरू कर सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट में जमा राशि पर इनटैक्स रिटर्न (income tax return) में भी फायदा मिलता है। फिलहाल पीपीएफ (ppf) पर 8 प्रतिशत सालाना का ब्याज मिल रहा है। सरकार की तरफ से भविष्य निधि पर ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती हैं।
जीपीएफ, पीपीएफ और ईपीएफ के बारें में जानें
जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और एम्पलाई प्रोविडेंट फंड (EPF) तीनों ही पीएफ के अंतर्गत आते हैं। 20 से अधिक कर्मचारियों वाली वाली कंपनी में ईपीएफ सैलरी से काटा जाता है। नियमानुसार इसमें कर्मचारी के वेतन का एक हिस्सा नियोक्ता के हिस्से से और दूसरा हिस्सा कर्मचारी से जाता है। इस खाते का रखरखाव ईपीएफओ करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications