भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) (BSNL) ने उपक्रमों (Enterprises) के साथ कारोबार में 6,500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व (Record revenue) जुटाने का दावा किया है।
नई दिल्ली : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) (BSNL) ने उपक्रमों (Enterprises) के साथ कारोबार में 6,500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व (Record revenue) जुटाने का दावा किया है। बता दें कि कंपनी ने 7,000 करोड़ रुपये की इक्विटी डालने के साथ देशभर में 4जी स्पेक्ट्रम की मांग की है। कंपनी को यह पूरा स्पेक्ट्रम (Spectrum) 14,000 करोड़ रुपये का पड़ेगा।

6,500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया
हालांकि बीएसएनएल (BSNL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा हैं कि हमने उपक्रमों के खंड में 2018- 19 के दौरान 6,500 करोड़ रुपये का राजस्व (revenue) जुटाया है। बीएसएनएल द्वारा यह अब तक का सर्वाधिक राजस्व (Highest revenue) जुटाया गया है। वहीं कुल 91 उद्यमों ने भुगतान किया है। औसतन 50- 60 उद्यमों से ही सालाना संग्रह होता रहा है। जानकारी दें कि बीएसएनएल (BSNL) ने अपनी परिसम्पत्तियों को बेचने की ओर इशारा किया है। इस बात से हम पूरी तरह अवगत हैं कि हाल ही में पता चला हैं कि बीएसएनएल अपने कर्मचारियों को वेतन नही दे पा रही है।
14,000 करोड़ रुपये का ही कर्ज
बता दें कि बीएसएनएल (BSNL) के अध्यक्ष ने कहा हैं कि हम तो सोने की खान पर बैठे हैं। लोक उपक्रम विभाग ने यह घोषणा की है कि बीएसएनएल की नेटवर्थ 83,000 करोड़ रुपये है जो कि बहुत बड़ी राशि है। यदि हम परिसंपत्तियों का मौद्रीकरण (Monetization) करना शुरू कर दें तो हम अपने ज्यादातर मुद्दों को खुद ही सुलझा लेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नुकसान वाली दूरसंचार कंपनी होने के बावजूद बीएसएनएल पर दूरसंचार कंपनियों में सबसे कम 14,000 करोड़ रुपये का ही कर्ज है। कंपनी 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम (Spectrum) नहीं होने के बावजूद कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले दूरसंचार बाजार में काम कर रही है।
बीएसएनएल राज्य में 4जी की सेवा शुरू कर रहा
वहीं दूसरी और इस बात से भी अवगत करा दें कि रांची सहित पूरे झारखंड में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। मई से बीएसएनएल राज्य में 4जी (4G) की सेवा शुरू कर रहा है।
हालांकि अगले सप्ताह 4जी के उपकरण झारखंड में आ जायेंगे। 4जी के उपकरणों (Equipment) में लगभग 150 बीटीएस शामिल हैं। आने वाले दिनों में और बीटीएस ऑर्डर (BTS order) किये जायेंगे। वहीं 19 जनवरी से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम एवं ओड़िशा सर्किल के 4जी उपकरण पैसों के अभाव में बंदरगाह पर पड़े थे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications