मंगलवार को सोने (gold) और चांदी (silver) के कीमत में गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव (silver price) 660 रुपए गिर गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने (gold) और चांदी (silver) के कीमत में गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव (silver price) 660 रुपए गिर गया। चांदी का रेट गिरावट के बाद 38,010 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट (Industrial unit) और सिक्का निर्माताओं (Coin makers) की मांग नहीं रही।

बता दें कि सोमवार को सोने का भाव (gold price) तेजी से लुढ़क गया। सोने का भाव आज 235 रुपए की गिरावट के साथ 32,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ज्वेलर्स की सोने में बहुत कम मांग थी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
हालांकि ट्रेडर्स के मुताबिक स्थानीय ज्वेलर्स (Local Jewelers) और रिटेल खरीदारों ने सोने में रूचि नहीं दिखाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international), न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,299.3 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.31 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया। कल सोने के भाव में 425 रुपए की बड़ी तेजी आ गई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार (sarafa market) में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 235-235 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,980 रुपए और 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। हालांकि, गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा।
चांदी हाजिर के भाव 660 रुपए की गिरावट के साथ 38,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए जबकि साप्ताहिक डिलीवरी (weekly Delivery) की कीमत 77 रुपए की तेजी के साथ 37,830 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी के सिक्कों में बड़े दिनों बाद गिरावट देखी गई। चांदी के सिक्कों का भाव (coins rate) 1 हजार रुपए गिर गया। सिक्का लिवाल भाव 79,000 और बिकवाल 80 हजार रुपए हो गया।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,980
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,810
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,010
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,830
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications