भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को लंदन की कोर्ट (UK Court) से बड़ा झटका लगा है।
नई दिल्ली : भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को लंदन की कोर्ट (UK Court) से बड़ा झटका लगा है। जी हां ब्रिटेन की कोर्ट ने प्रत्यर्पण (Court extradition) रोकने वाली याचिका खारिज कर दी है। अब माल्या के भारत प्रत्यर्पण लगभग तय हो गया है। माल्या (mallya) का लिखित बयान खारिज हो गया है। उसको मुंह जबानी बयान देने के लिए आधे घंटे का समय दिया जाएगा।

बता दें कि जानकारी के मुताबिक माल्या के पास अब भी सुप्रीम कोर्ट (supreme court) में अपील करने का विकल्प है। इसमें 6 हफ्तों का समय लग सकता है। हालांकि जानकारों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट जो मुद्दे जनता के हित से जुड़े हुए नहीं होते हैं उन पर सामान्य तौर पर विचार नहीं करता है।
13 बैंकों के 9 हजार करोड़ रु की धोखाधड़ी का आरोप
आपको इस बात से अवगत करा दें कि विजय माल्या (Vijay Mallya)पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्डरिंग (Fraud, Money Laundering) और फेमा नियम के तहत आरोप हैं। इससे पहले यूके की कोर्ट ने दिसंबर में विजय माल्या के प्रत्यर्पण (Extradition) को मंजूरी दे दी थी। बैंक विजय माल्या के आईसीआईसीआई बैंक (icici bank) यूके पीएलसी अकाउंट में जमा 2.5 लाख पाउंड की जब्ती भी चाहते हैं। वहीं बता दें विजय माल्या 2016 से लंदन में रह रहा है। उसके खिलाफ ट्रायल 4 दिसंबर 2017 से चल रहा था। दिसंबर में विजय माल्या पर चीफ मजिस्ट्रेट जज एम्मा अर्बुथनॉट (Chief Magistrate Judge Emma Arbuthnot) ने फैसला सुनाया था। विजय माल्या पर 13 बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। ये रकम उसकी एयरलाइंस किंगफिशर (Airlines Kingfisher) के लिए कर्ज के तौर पर ली गई थी।
माल्या भारत से 2 मार्च 2016 से बाहर है। इस पूरे मामले में सीबीआई और ईडी ने बड़ी भूमिका निभाई है। कोर्ट ने विजय माल्या कौन सी जेल में रहेगा इसका वीडियो भी मांगा था। जानकारी दें कि विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस 2005 में शुरू की थी। ये एयरलाइंस 2012 में बंद हो गई।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications