दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के राइट इश्यू (Right issue) में विदेशी निवेशक (foreign investors) करीब 18 हजार करोड़ रुपये लगा सकते हैं।
नई दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के राइट इश्यू (Right issue) में विदेशी निवेशक (foreign investors) करीब 18 हजार करोड़ रुपये लगा सकते हैं। जानकारी दें कि सूत्रों के मुताबिक इसमें प्रवर्तक (Promoter) वोडाफोन समूह (vodafone group) की अधिक हिस्सेदारी होगी। गौरतलब है कि कंपनी का 25 हजार करोड़ रुपये का राइट इश्यू 10 अप्रैल को खुलेगा।
हालांकि अधिकारी ने बताया कि वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) ने सरकार से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (foreign investors) एफडीआई (FDI) की मंजूरी के लिए संपर्क किया है। बता दें कि इस प्रस्ताव को मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है। यह अनुमान हैं कि राइट इश्यू को विदेशी निवेशकों से 18 हजार करोड़ रुपये मिल सकते है।

इतना ही नहीं इस बात की जानकारी आपको दें कि 5000 करोड़ रुपये से उपर की किसी भी विदेशी फंडिंग (Foreign funding) के लिए कैबिनेट (Cabinet) की मंजूरी जरूरी होती है। इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने 28 फरवरी को मंजूरी दी थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने इस राइट इश्यू को 20 मार्च को हुई बैठक में मंजूरी दी थी।
प्रमोटर्स शेयर होल्डर्स- वोडाफोन ग्रुप (vodafone gropu)और आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) ने बोर्ड (board)को फिर से बताया है कि वो क्रमश: 11,000 करोड़ रुपये और 7,250 करोड़ रुपये का योगदान करना चाहते हैं, जो कि राइट इश्यू (Right issue) के हिस्से के रुप में कुल 18,250 करोड़ रुपये की राशि है। सूत्रों ने बताया कि ऐसे में जब वोडाफोन ग्रुप की पूरी फंडिंग (funding) को राइट्स इश्यू में विदेशी निवेश माना जाएगा, आदित्य बिरला भी अपनी विदेशी संस्थाओं से पैसा लगा सकता है।
क्या होता है राइट्स इश्यू
बता दें कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी पैसा जुटाने के लिए राइट्स इश्यू (Right issue) लाती है। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी अपने शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका देती है। राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारक निश्चित अनुपात में ही अतिरिक्त शेयर खरीद सकते हैं। कंपनी यह अनुपात तय करती है। अगर कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 1:4 का अनुपात तय किया है तो इसका मतलब है कि शेयरधारक को पहले से उसके पास मौजूद हर 4 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका होगा। बता दें कि राइट्स इश्यू के लिए समय का ऐलान कंपनी करती है। तय अवधि में ही वह निवेशकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका देती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications